Tuesday, May 19, 2026
Home झारखंडअन्य रंगारंग कार्यक्रम के साथ रांची में सब जूनियर नेशनल सेपक टकरा प्रतियोगिता शुरू

रंगारंग कार्यक्रम के साथ रांची में सब जूनियर नेशनल सेपक टकरा प्रतियोगिता शुरू

27 मार्च तक चलेगी यह प्रतियोगिता

by Khel Dhaba
0 comment

रांची, 23 मार्च। ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव इंडोर स्टेडियम में 28वीं सब जूनियर नेशनल सेपक टकरा प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ रंगारंग कार्यक्रमों के साथ हुआ। उद्घाटन समारोह में खिलाड़ियों और दर्शकों का उत्साह देखते ही बन रहा था।

झारखंड में खेल के विकास की अपार संभावनाएं

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं झारखंड के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश कुमार महतो ने कहा कि राज्य में सेपक टकरा खेल के विकास की अपार संभावनाएं हैं। उन्होंने खेलो इंडिया योजना के माध्यम से देश में खेलों के बढ़ते महत्व पर प्रकाश डाला।

भारतीय खिलाड़ियों से एशियन गेम्स में उम्मीदें

इंटरनेशनल सेपक टकरा फेडरेशन के महासचिव दातुक अब्दुल हामिद कादिर ने भारत में इस खेल के तेजी से विकास की सराहना की। उन्होंने विश्वास जताया कि भारतीय खिलाड़ी आगामी एशियन खेलों में बेहतरीन प्रदर्शन करेंगे।

विशिष्ट अतिथियों की रही मौजूदगी

इस अवसर पर रांची के विधायक सी.पी. सिंह सहित सेपक टकरा फेडरेशन ऑफ इंडिया के कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
इनमें जी. श्रीनिवासुलु, नरेश कुमार, पार्थो सारथी गांगुली, पेरीका सुरेश, पृथ्वीराज साहू और प्रेम कुमार प्रमुख रूप से शामिल थे।

इसके अलावा कई गणमान्य व्यक्ति जैसे सुनील सूर्यांत, उदय साहू, विभूति भूषण अमर, शिवेंद्र दुबे, मिथलेश साहू, मनोज महतो, राजीव रंजन, राजकुमार जैन, कुणाल साह, रत्नेश कुमार, शैलेन्द्र दुबे, बुल्लू गोप, संजय साहू, संदीप कुमार और अमरेंद्र दत्त द्विवेदी उपस्थित रहे।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां

उद्घाटन समारोह के दौरान आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने सभी का मन मोह लिया। विपुल नायक ग्रुप, कस्तूरबा कांके के बैंड और भारतीय लोक कला केंद्र के कलाकारों ने शानदार प्रस्तुतियां दीं।

27 मार्च तक चलेगी प्रतियोगिता

यह प्रतियोगिता 27 मार्च तक आयोजित की जाएगी, जिसके बाद समापन समारोह होगा। प्रतियोगिता में झारखंड की 24 सदस्यीय टीम भी भाग ले रही है, जिसके कोच अमरेंद्र दत्त द्विवेदी हैं।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights