Saturday, May 9, 2026
Home बिहारक्रिकेट बिहार प्राइड कप क्रिकेट के लिए सेलेक्शन ट्रायल की तिथि घोषित

बिहार प्राइड कप क्रिकेट के लिए सेलेक्शन ट्रायल की तिथि घोषित

पंकज स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में होगा सेलेक्शन ट्रायल

by Khel Dhaba
0 comment

पटना, 12 अप्रैल। पद्म विभूषण रामविलास पासवान मेमोरियल बिहार प्राइड कप के आयोजन को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में रविवार को आयोजन समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई जिसकी अध्यक्षता आयोजन सचिव रूपक कुमार ने की।

बैठक में टूर्नामेंट से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा करते हुए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। सर्वसम्मति से तय किया गया कि महिला खिलाड़ियों के चयन हेतु ट्रायल 15 और 16 अप्रैल को आयोजित किए जाएंगे।

यह ट्रायल नौबतपुर-मसौढ़ी रोड स्थित पंकज स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में प्रतिदिन सुबह 9 बजे से शुरू होंगे। आयोजन समिति ने स्पष्ट किया है कि ट्रायल में भाग लेने के लिए किसी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाएगा ताकि अधिक से अधिक प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को अवसर मिल सके।

समिति के अनुसार ट्रायल के उपरांत कुल 8 महिला टीमों का गठन किया जाएगा जिनके बीच होने वाले मुकाबलों का विस्तृत कार्यक्रम ट्रायल प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद जारी किया जाएगा। वहीं पुरुष वर्ग के खिलाड़ियों के लिए ट्रायल 22 से 24 अप्रैल के बीच आयोजित किए जाएंगे।

इसके अलावा टूर्नामेंट के आधिकारिक अनुमोदन के लिए बिहार क्रिकेट एसोसिएशन को आवेदन के साथ आवश्यक ड्राफ्ट जमा कर दिया गया है। आयोजन समिति को उम्मीद है कि जल्द ही टूर्नामेंट को औपचारिक स्वीकृति मिल जाएगी।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights