रांची, 12 मई। आगामी 11 से 12 जुलाई तक रांची जिला योग चैंपियनशिप का आयोजन किया जायेगा। यह फैसला रांची जिला योग संघ की बैठक में लिया गया। बैठक की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष डॉ संजय कुमार झा ने दी।
प्रतियोगिता के सफल संचालन हेतु राहुल पोद्दार को आयोजन सचिव नियुक्त किया गया। बैठक में झारखंड योग संघ के सीईओ संजय कुमार झा एवं सचिव आदित्य सिंह सहित रांची जिला योग संघ के प्रेसिडेंट पंकज प्रसाद, सेक्रेटरी रजनी बक्शी, वरिष्ठ पदाधिकारी एवं सदस्यगण उपस्थित रहे। उपस्थित प्रमुख सदस्यों में कृष्ण कुमार राय, रीमा वर्मा, राहुल पोद्दार,सुजीत कुमार, रेखा सिंह, नेहा गुप्ता, रेखा उरांव, गोवर्धन कुमार, शुभम वर्मा, रवि रंजन, रमेश कुमार, चंदन कुमार सिंह, अभिषेक माहेश्वरी, पूजा कुमारी, शीतल कुमारी, मोहित कुमार, चंद्रेश कुमार सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
बैठक में आने वाली रांची जिला योग चैंपियनशिप को सफल एवं भव्य बनाने हेतु विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई तथा सभी सदस्यों ने आयोजन को सफल बनाने के लिए अपने-अपने सुझाव प्रस्तुत किए।
अंत में रांची जिला योग संघ की सेक्रेटरी रजनी बख्शी ने सभी उपस्थित सदस्यों का धन्यवाद ज्ञापन किया एवं आयोजन को सफल बनाने हेतु सभी से सक्रिय सहयोग देने का आग्रह किया।