पटना, 23 मार्च। राजधानी पटना से सटे विक्रम स्थित याशवन स्पोट्र्स ग्राउंड पर बिहार स्कूल चैंपियनशिप लीग क्रिकेट अंडर-15 का शानदार आगाज हुआ। उद्घाटन मुकाबले में जेवियर्स इंटरनेशनल स्कूल और डोनी पोलो पब्लिक स्कूल ने जीत दर्ज की।
उद्घाटन समारोह में दिग्गजों की मौजूदगी
टूर्नामेंट के उद्घाटन अवसर पर बिहार के कई नामचीन खिलाड़ी मौजूद रहे। इसमें दलीप ट्रॉफी खिलाड़ी अभिजीत साकेत, रणजी ट्रॉफी खिलाड़ी कुमार रजनीश, अंशुमान गौतम तथा पूर्व रणजी खिलाड़ी व भाजपा युवा नेता आशीष सिन्हा शामिल रहे। इसके अलावा महाविद्या ग्लोबल स्कूल की निदेशिका रिमझिम कुमारी, महादेवा एप्लायंस के निदेशक विकास कुमार और डीएलएसए पटना की अधिवक्ता शांभवी राज भी उपस्थित थीं।
सबों का स्वागत टूर्नामेंट निदेशक अमित रंजन, रणजी खिलाड़ी हिमांशु हरि और सैयद मुश्ताक अली खिलाड़ी व अधिवक्ता प्रतीक कुमार ने संयुक्त रूप से किया।
पहला मुकाबला: जेवियर्स इंटरनेशनल स्कूल की एकतरफा जीत
पहले मैच में महाविद्या ग्लोबल जूनियर स्कूल की टीम मात्र 34 रन पर सिमट गई। अस्तित्व चंद्र ने 6 और ज्ञानजय ने 4 रन बनाए।
जेवियर्स की ओर से कुमार वैभव (3 विकेट), रायन सामी (3 विकेट) और ऋषव तिवारी (2 विकेट) ने शानदार गेंदबाजी की।
लक्ष्य का पीछा करते हुए जेवियर्स इंटरनेशनल स्कूल ने 5.4 ओवर में 1 विकेट खोकर 35 रन बनाते हुए 9 विकेट से आसान जीत दर्ज की।
अधिश सिन्हा ( 13) और ऋषभ (6) नाबाद रहे।
पुरस्कार:
प्लेयर ऑफ द मैच: रायन सामी
बेस्ट बॉलर: रायन सामी
बेस्ट बल्लेबाज: अधिश सिन्हा
एमवीपी: रायन सामी
दूसरा मुकाबला: डॉनी पोलो पब्लिक स्कूल की बड़ी जीत
दूसरे मैच में डॉनी पोलो पब्लिक स्कूल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 25 ओवर में 9 विकेट पर 207 रन बनाये। अनुराग राणा ने आदर्श राणा ने शानदार 126 रन (19 चौके, 7 छक्के) की पारी खेली।
बिरला ओपन माइंड्स की ओर से आदर्श राज (4 विकेट) और ऋषभ रुद्र (2 विकेट) ने अच्छा प्रदर्शन किया।
जवाब में बिरला ओपन माइंड्स प्रीस्कूल की टीम 21 ओवर में 136 रन पर ऑल आउट हो गई।
आशीष ने 63 रन बनाए, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके।
डॉनी पोलो की ओर से ईशांत मिश्रा (3 विकेट), पवन जायसवाल (2 विकेट) और अनुराग राणा (2 विकेट) ने शानदार गेंदबाजी की।
पुरस्कार:
प्लेयर ऑफ द मैच: अनुराग राणा
बेस्ट बॉलर: आदर्श राज
बेस्ट बल्लेबाज: अनुराग राणा
एमवीपी: आशीष