Sunday, April 12, 2026
Home बिहारअन्य एकलव्य सेंटर के लिए सेलेक्शन ट्रायल 27 मार्च से, देखें पूरा शेड्यूल

एकलव्य सेंटर के लिए सेलेक्शन ट्रायल 27 मार्च से, देखें पूरा शेड्यूल

सात अप्रैल से खुलेंगे 15 और एकलव्य सेंटर

by Khel Dhaba
0 comment

पटना, 19 मार्च। मुख्यमंत्री खेल विकास योजना के तहत बिहार के विभिन्न जिलों में संचालित होने वाले एकलव्य राज्य आवासीय खेल प्रशिक्षण केंद्र के लिए प्रशिक्षुओं की चयन प्रक्रिया आगामी 27 मार्च से शुरू होगी। यह चयन प्रक्रिया राज्य के विभिन्नों में अलग-अलग तिथियों में आयोजित की जायेंगी।

बिहार राज्य खेल प्राधिकरण द्वारा जारी पत्र के अनुसार वर्तमान समय में विभिन्न जिलों में संचालित 27 एकलव्य राज्य आवासीय प्रशिक्षण केंद्रों पर करीब 400 खिलाड़ियों ट्रेनिंग दी जा रही है। आगामी 7अप्रैल से 15 नये प्रशिक्षण केंद्रों का संचालन किया जाना है जिसमें लगभग 290 खिलाड़ियों को ट्रेनिंग दी जायेगी। प्रत्येक केंद्र में कुल 30 खिलाड़ियों के प्रशिक्षण का प्रावधान है। 15 नये केंद्रों के लिए सेलेक्शन ट्रायल 27 मार्च से आयोजित किये जायेंगे।

इन जगहों पर इन तिथियों में इन खेलों का होगा सेलेक्शन ट्रायल

आर्चरी (Archery)

01 अप्रैल – आरएमके इंटर स्कूल, बांका (बांका)
03 अप्रैल – खेल भवन, गया (गया)
06 अप्रैल – साहू हाई स्कूल, नवगछिया (भागलपुर)
08 अप्रैल – जिला स्कूल, पूर्णिया (पूर्णिया)
10 अप्रैल – आदर्श जनता उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, नयनी (छपरा)

एथलेटिक्स (Athletics)

28 मार्च – न्यू स्टेडियम, फजलागंज, सासाराम (रोहतास)
01 अप्रैल – आउटडोर स्टेडियम, सहरसा (सहरसा)
03 अप्रैल – महाराजा स्टेडियम, बेतिया (प. चंपारण)
06 अप्रैल – श्रीकृष्ण सिंह स्टेडियम, जमुई (जमुई)
08 अप्रैल – जेपी यूनिवर्सिटी/राजेंद्र स्टेडियम, छपरा (सारण)
09 अप्रैल – रामदयाल सिंह यादव स्टेडियम, महुआर (कैमूर)

बैडमिंटन (Badminton)

01 अप्रैल – इंडोर स्टेडियम, औरंगाबाद (औरंगाबाद)
03 अप्रैल – पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, कंकड़बाग (पटना)
04 अप्रैल – इंडोर स्टेडियम, मुजफ्फरपुर (मुजफ्फरपुर)
06 अप्रैल – बैडमिंटन हॉल, सैंडिस पार्क (भागलपुर)
08 अप्रैल – बैडमिंटन हॉल (दरभंगा)
09 अप्रैल – टाउन हॉल (मधुबनी)

बास्केटबॉल (Basketball)

30 मार्च – न्यू स्टेडियम, सासाराम (रोहतास)
03 अप्रैल – पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स (पटना)
04 अप्रैल – नेहरू स्टेडियम, मुजफ्फरपुर (मुजफ्फरपुर)
06 अप्रैल – सैंडिस कंपाउंड (भागलपुर)

बॉक्सिंग (Boxing)

02 अप्रैल – खेल भवन, मुजफ्फरपुर (मुजफ्फरपुर)
04 अप्रैल – पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स (पटना)
06 अप्रैल – खेल भवन (आरा)
08 अप्रैल – खेल भवन (शेखपुरा)

फेंसिंग (Fencing)

28 मार्च – खेल भवन (पटना)
01 अप्रैल – खेल भवन (मोतिहारी)
06 अप्रैल – स्टेट स्पोर्ट्स अकादमी, राजगीर (नालंदा)
08 अप्रैल – बेगूसराय

फुटबॉल (Football)

30 मार्च – शहीद अशफाकुल्लाह खान स्टेडियम (किशनगंज)
01 अप्रैल – जिला स्कूल, पूर्णिया (पूर्णिया)
02-03 अप्रैल – हाई स्कूल, सीतलपुर मैदान (मुंगेर)
05 अप्रैल – 10+2 हाई स्कूल, समस्तीपुर
07 अप्रैल – पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स (पटना)
10 अप्रैल – हाई स्कूल, नरकटियागंज (प. चंपारण)

हैंडबॉल (Handball)

05 अप्रैल – PTC मैरवा धाम (सिवान)
07 अप्रैल – पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स (पटना)
09 अप्रैल – नेहरू स्टेडियम, लहेरियासराय (दरभंगा)

हॉकी (Hockey)

09 अप्रैल – गर्ल्स हाई स्कूल (पूर्णिया)
10 अप्रैल – KISC स्टेडियम (खगड़िया)
13 अप्रैल – चुरामनपुर (बक्सर)
14 अप्रैल – महाराजा कॉलेज (भोजपुर)
16 अप्रैल – पी.पी. हाई स्कूल, पंचवार (सिवान)
17अप्रैल – KISC वैशाली (वैशाली)

कबड्डी (Kabaddi)

28 मार्च – जानकी स्टेडियम, सीतामढ़ी
30 मार्च – गांधी स्टेडियम, बेगूसराय
02 अप्रैल – स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, पटना
04 अप्रैल – एकलव्य रेसिडेंशियल कबड्डी सेंटर, बक्सर

सेपक टकरा (Sepak Takraw)

04 अप्रैल – पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स (पटना)
05 अप्रैल – पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स (पटना)

शूटिंग (Shooting)

28 मार्च – BSS कॉलेजिएट हाई स्कूल, बेगूसराय
30 मार्च – इंडोर शूटिंग रेंज, कल्याण बीघा (नालंदा)
01 अप्रैल – क्रिकेट ग्राउंड/बैडमिंटन हॉल (मुजफ्फरपुर)
06 अप्रैल – राजकीय संपोषित हाई स्कूल, हरनाटांड़ (प. चंपारण)
08 अप्रैल – केन्द्रीय विद्यालय, चनौर (सिवान)
10 अप्रैल – न्यू स्टेडियम, सासाराम (रोहतास)

ताइक्वांडो (Taekwondo)

28 मार्च – एकलव्य केंद्र, बेगूसराय
01 अप्रैल – इंडोर स्टेडियम, मुंगेर
02 अप्रैल – परेड ग्राउंड, शेखपुरा
04 अप्रैल – राजगीर खेल अकादमी (नालंदा)
06 अप्रैल – खेल भवन, मोतिहारी
08 अप्रैल – स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स (पटना)

वॉलीबॉल (Volleyball)

27 मार्च – रामदयाल सिंह यादव स्टेडियम, कैमूर
30 मार्च – पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स (पटना)
01 अप्रैल – खेल भवन, छपरा (सारण)
03 अप्रैल – मुखर्जी सेमिनरी +2 स्कूल (मुजफ्फरपुर)
05 अप्रैल – गांधी स्टेडियम (बेगूसराय)
07 अप्रैल – जिला स्कूल (पूर्णिया)
09 अप्रैल – सैंडिस कंपाउंड (भागलपुर)

वेटलिफ्टिंग (Weightlifting)

28 मार्च – खेल भवन, गया
01 अप्रैल – खेल भवन, छपरा (सारण)
04 अप्रैल – खेल भवन, मुजफ्फरपुर
07 अप्रैल – खेल भवन, जहानाबाद
10 अप्रैल – खेल भवन, बेतिया (प. चंपारण)

कुश्ती (Wrestling)

27 मार्च – स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, कंकड़बाग (पटना)
30 मार्च – रामदयाल सिंह यादव स्टेडियम (कैमूर)
02 अप्रैल – खेल भवन (बेतिया)
06 अप्रैल – खेल भवन (गया)

वुशु (Wushu)

28 मार्च – सीपीएसएस +2 हाई स्कूल, डुमरांव (बक्सर)
30 मार्च – राजेंद्र स्टेडियम, छपरा (सारण)
02 अप्रैल – खेल भवन, मुजफ्फरपुर
06 अप्रैल – पोलो फील्ड, लहेरियासराय (दरभंगा)
08 अप्रैल – पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स (पटना)
10 अप्रैल – राजगीर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स (नालंदा)

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights