पटना, 19 मार्च। बिहार राज्य खेल प्राधिकरण Bihar State Sports Authority (BSSA) ने बिहार में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए राज्य के 13 खेल संघों को अध्यक्ष और सचिव को पत्र लिख कर कहा है कि अगर आप वित्तीय वर्ष 2026-27 में कोई राष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन करा रहे हैं तो प्राधिकरण को तुरंत बतायें।
इन संघों के पदाधिकारियों को भेजा गया है पत्र
बिहार राज्य खेल प्राधिकरण द्वारा जिन खेल संघों के अध्यक्ष और सचिव को पत्र भेजा गया उसमें शामिल है एथलेटिक्स, तीरंदाजी, बैडमिंटन, साइक्लिंग, तलवारबाजी, शूटिंग, सेपक टाकरा, टेबुल टेनिस, वेटलिफ्टिंग, हॉकी, रग्बी, फुटबॉल और कबड्डी शामिल है।
यह भी पढ़ें : BSSA ने खेल संघों को भेजा पत्र, कहा-इस बात की जानकारी तुरंत दें
31 मार्च तक देनी है जानकारी
प्राधिकरण के महानिदेशक-सह-सीईओ रविंद्रन शंकरण (IPS) द्वारा जारी पत्र में कहा गया है कि ये सभी राज्य खेल संघ 31 मार्च 2026 तक आयोजित की जाने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता की जानकारी बिहार राज्य खेल प्राधिकरण को दे दें।

बजट और स्वीकृति में मिलेगी मदद
प्राधिकरण ने यह भी स्पष्ट किया है कि अगर आप ससमय जानकारी दे देंगे तो उसी के आधार पर बजट आवंटन और आवश्यक स्वीकृतियां दी जाएंगी। ऐसे में समय पर जानकारी देना सभी खेल संघों के लिए जरूरी है, ताकि राज्य में अधिक से अधिक राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताएं आयोजित हो सकें।
खिलाड़ियों के लिए बढ़ेंगे अवसर
अगर बिहार में राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं का आयोजन होता है, तो इससे स्थानीय खिलाड़ियों को घर पर ही बड़े मंच पर खेलने का मौका मिलेगा। साथ ही, राज्य में खेल संस्कृति को भी मजबूती मिलेगी और नई प्रतिभाओं को आगे आने का अवसर मिलेगा।