Saturday, May 30, 2026
Home बिहारक्रिकेट राम विलास पासवान मेमोरियल बिहार प्राइड कप क्रिकेट टूर्नामेंट 10 मई से

राम विलास पासवान मेमोरियल बिहार प्राइड कप क्रिकेट टूर्नामेंट 10 मई से

ट्रायल से होगी खेलने वाली टीम का गठन, महिला और पुरुष वर्ग होंगे मुकाबले

by Khel Dhaba
0 comment

पटना, 8 अप्रैल। लोजपा (रामविलास) के प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में पद्मभूषण स्वर्गीय राम विलास पासवान मेमोरियल बिहार प्राइड कप क्रिकेट टूर्नामेंट की आधिकारिक घोषणा की गई। इस मौके पर कला, संस्कृति एवं खेल प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय सचिव रूपक कुमार और बिहार प्रदेश संयोजक के वेद प्रकाश पांडे ने टूर्नामेंट की रूपरेखा साझा की।

कार्यक्रम में खेल प्रकोष्ठ बिहार प्रदेश अध्यक्ष चंद्र तिवारी, राष्ट्रपति सम्मानित डॉ. सरिता कुमारी और पार्टी प्रवक्ता रंजन भी मौजूद रहे।

आयोजकों ने बताया कि इस टूर्नामेंट का उद्देश्य बिहार की खेल प्रतिभाओं, खासकर दलित समुदाय के उभरते खिलाड़ियों को एक बड़ा मंच देना है, ताकि वे अपनी प्रतिभा दिखाकर आगे बढ़ सकें।

टूर्नामेंट में शामिल होने के लिए खिलाड़ियों को ओपन ट्रायल से गुजरना होगा। बिहार के सभी 40 लोकसभा क्षेत्रों से खिलाड़ी इसमें भाग ले सकेंगे। खिलाड़ियों के रजिस्ट्रेशन के लिए एक ऑनलाइन पोर्टल भी लॉन्च किया जाएगा।

महिला वर्ग के ट्रायल 14 से 16 अप्रैल तक होंगे, जबकि पुरुष वर्ग के ट्रायल 22 से 24 अप्रैल तक आयोजित किए जाएंगे। ट्रायल के वेन्यू की घोषणा जल्द की जाएगी। चयन के बाद महिला वर्ग में 8 टीम और पुरुष वर्ग में 6 टीमों का गठन किया जाएगा।

टूर्नामेंट के मुकाबले 10 मई से पटना के दानापुर स्थित जगजीवन स्टेडियम में खेले जाएंगे, जबकि फाइनल मैच 25 मई को होगा। उद्घाटन समारोह में केंद्र और राज्य सरकार के कई मंत्रियों के शामिल होने की संभावना है।

यह टूर्नामेंट बिहार के खिलाड़ियों के लिए एक बड़ा अवसर माना जा रहा है और खेल जगत में नया मुकाम स्थापित करने की दिशा में अहम कदम साबित हो सकता है।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights