Wednesday, May 13, 2026
Home झारखंडएथलेटिक्स पाकुड़ जिला एथलेटिक्स संघ ने अपने खिलाड़ियों को किया सम्मानित

पाकुड़ जिला एथलेटिक्स संघ ने अपने खिलाड़ियों को किया सम्मानित

इन खिलाड़ियों ने राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में जीता था पदक

by Khel Dhaba
0 comment

पाकुड़, 9 मई। झारखंड एथलेटिक्स संघ एवं बोकारो जिला एथलेटिक्स संघ के संयुक्त तत्वावधान में स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, चंदनक्यारी (बोकारो) में आयोजित 15वीं झारखंड राज्य स्तरीय सीनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम पूरे राज्य में गौरवान्वित करने वाले पाकुड़ जिला के खिलाड़ियों को जिला संघ द्वारा सम्मानित किया गया।

खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 10 पदक (2 स्वर्ण, 5 रजत एवं 3 कांस्य) अपने नाम किए। बेहतरीन प्रदर्शन के आधार पर पाकुड़ जिले ने राज्य की पदक तालिका में सातवां स्थान प्राप्त किया।

खिलाड़ियों के इस उल्लेखनीय प्रदर्शन पर पाकुड़ जिला एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष अम्लान कुसुम सिन्हा उर्फ बुलटी जी तथा पाकुड़ जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष अर्धतेंदु शेखर गांगुली कने खिलाड़ियों एवं खेलो इंडिया सेंटर के प्रशिक्षक अक्षय बाबरी को एथलेटिक्स किट, नगद राशि एवं माला पहनाकर सम्मानित किया तथा उनका उत्साहवर्धन किया।

सम्मानित किए गए खिलाड़ियों में प्रेम शिला हांसदा, सुनीता मरांडी, एविन जूली मुर्मू, नजमी शेख, थॉमसन हेंब्रम, मंटू ठाकुर, सोनाली टुडू, आनंद शेख, सुहागिन हांसदा, सरस्वती टुडू, एंजोली मुर्मू, अंकित राय, राम मोहन साहनी सहित अन्य खिलाड़ी शामिल रहे।

इस अवसर पर पाकुड़ जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव रणवीर सिंह ने बताया कि जिले से कुल 26 सदस्यीय टीम ने प्रतियोगिता में भाग लिया था। खिलाड़ियों के इस प्रदर्शन ने यह साबित कर दिया है कि पाकुड़ जिले में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में खिलाड़ियों को और बेहतर प्रशिक्षण एवं सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा।

कार्यक्रम का संचालन पाकुड़ जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव रणवीर सिंह, जिला एथलेटिक्स संघ के उपाध्यक्ष जयदेव कुमार तथा पाकुड़ जिला साइकिलिंग संघ के संयुक्त सचिव पंकज अग्रवाल ने संयुक्त रूप से किया। सभी खिलाड़ियों को माला पहनाकर सम्मानित किया गया।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights