पटना, 17 मई। दीपेश गुप्ता (66 रन) और शांतनु चंद्रा (59) के अर्धशतकों और आदित्य कुमार (4 विकेट) की बेहतरीन गेंदबाजी की बदौलत अरवल ने बीसीए टी20 ट्रॉफी में अपने विजय अभियान की शुरुआत की।
स्थानीय मोइनुल हक स्टेडियम में पाटलिपुत्र जोन के अंतर्गत खेले गए मैच में अरवल ने वैशाली को 22 रन से पराजित किया। विजेता टीम के शांतनु चंद्रा (59 रन, 1 विकेट) को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
यह भी पढ़ें : पूर्णिया में जूनियर रैकिंग बैडमिंटन प्रतियोगिता का आगाज
टॉस अरवल ने जीता और पहले बैटिंग करने का फैसला किया। सलामी बैटर आयुष शंकर और दीपेश कुमार ने अच्छी शुरुआत की। इसके बाद शांतनु चंद्रा का सहयोग रहा और टीम का स्कोर 3 विकेट पर 171 रन बनाये। आयुष शंकर ने 26 गेंद में 5 चौका व 2 छक्का की मदद से 38, दीपेश गुप्ता ने 36 गेंद में 6 चौका व 4 छक्का की मदद से 66, शांतनु चंद्रा ने 51 गेंद में 7 चौका व 1 छक्का की मदद से नाबाद 59 रन की पारी खेली।
वैशाली की ओर से सचिन कुमार, कार्तिक कृष्णा और आरिज याकूब ने 1-1 विकेट चटकाये।
यह भी पढ़ें : बीसीए मेंस टी20 ट्रॉफी : आशीष का शतक, पटना की बंपर जीत
जवाब में वैशाली की टीम निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट 149 रन बना सकी। आदर्श ने 15, आशीष परमार ने 14, अश्विनी कुमार ने 52, मुकेश कुमार ने 17, आरिज याकूब ने 19, आर्यन कुमार ने नाबाद 10 रन बनाये। अतिरिक्त से 11 रन बने।
सचिन ने 1, शांतनु चंद्रा ने 1, आदित्य कुमार ने 4, सुमित राज ने 1 और आयुष शंकर ने 1 विकेट चटकाये।
संक्षिप्त स्कोर
अरवल : 20 ओवर में 3 विकेट पर 171 रन, आयुष शंकर 38, दीपेश गुप्ता 66, शांतनु चंद्रा नाबाद 59, सचिन कुमार 1/31, कार्तिक कृष्णा 1/23, आरिज याकूब 1/28
यह भी पढ़ें :भोजपुर बीसीए मेंस अंडर-16 वनडे ट्रॉफी के फाइनल में
वैशाली : 20 ओवर में 8 विकेट पर 149, आदर्श कुमार 15, आशीष परमार 14, अश्विनी कुमार 52, मुकेश कुमार 17, आरिज याकूब 19, आर्यन कुमार नाबाद 10, अतिरिक्त 11, सचिन सिंह 1/36, शांतनु चंद्रा 1/20, आदित्य कुमार 4/26, सुमित राज 1/23, आयुष शंकर 1/2