आईपीएल 2026 के 31वे मैच में सनराइज़र्स हैदराबाद ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ हाई-वोल्टेज बल्लेबाज़ी का प्रदर्शन किया। टीम की इस शानदार पारी की शुरुआत अभिषेक शर्मा ने अपने तूफानी शतक के साथ किया। अभिषेक ने सिर्फ 47 गेंदों पर 10 छक्के और 8 चौकों से शतक पूरा किया इसका मतलब उन्होंने 92 रन सिर्फ छक्के और चौकों से बटोरे और बाकि 8 रन दौड़ कर लि। टोटल अभिषेक ने 68 गेंदों पर 10 चौकों और 10 छक्कों से 135 रन बनाकर नाबाद रहे और उनकी विस्फोटक बल्लेबाज़ी की बदौलत हैदराबाद ने 20 ओवरों में 242 एक बड़ा स्कोर खड़ा कर दिया।
रिकॉर्ड बुक में नया इतिहास दर्ज किया
अभिषेक आईपीएल में सबसे ज्यादा पारियों (9) में 6+ छक्के लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं, उन्होंने संजू सेमसन (8), ऋषभ पंत (6) और के एल राहुल जैसे खिलाड़ियों को पीछे छोड़कर ये रिकॉर्ड बनाया है।
अभिषेक ने दी रो-को को मात
अभिषेक ने टी20 क्रिकेट में अपने 9वें शतक के साथ रोहित शर्मा के 8 शतकों के रिकॉर्ड को तोड़ दिया और विराट कोहली के 9 शतकों की बराबरी कर ली, वह भी उनसे काफी कम पारियों में।
बॉस और एलियन को भी दी टक्कर
अभिषेक शर्मा भारत के इकलौते ऐसे बल्लेबाज बन गए हैं जिन्होंने 50 गेंदों के अंदर एक से ज्यादा शतक जड़े हैं, जबकि आईपीएल में 50 गेंदों के भीतर सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में वह क्रिस गेले (3) के बाद 2 शतकों के साथ हेनरिच कलासेन और डि विल्लियर्स के साथ दूसरे पोजीशन पर हैं।
इतना ही नहीं, अभिषेक टी20 क्रिकेट में चार बार 130+ रन बनाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं, जहां उन्होंने आरोन फिंच और क्रिस गेल जैसे दिग्गजों को पीछे छोड़ते हुए एक नया वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।
हैदराबाद ने 47 रनों से जीता मुकाबला
इस मुकाबले में हैदराबाद ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 20 ओवर में 2 विकेट के नुकशान पर 242 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया, जो इस सीज़न के सबसे बड़े स्कोरों में से एक रहा। जवाब में दिल्ली कैपिटल्स की टीम लक्ष्य का पीछा करने उतरी पर कभी भी मैच में पूरी तरह पकड़ नहीं बना सकी और 20 ओवर में 9 विकेट पर 195 रन ही बना पाई। हैदराबाद के गेंदबाज़ों ने भी अच्छा प्रदर्शन किया और दिल्ली को लक्ष्य तक नहीं पहुंचने दिया।
इस तरह हैदराबाद ने 47 रनों से शानदार और एकतरफा जीत हासिल की। इस जीत के साथ टीम हैदराबाद को पॉइंट्स टेबल में भी बड़ा फायदा मिला और अब हैदराबाद तीसरे स्थान पर पहुंच गई है और प्लेऑफ की दौड़ में मजबूती से बनी हुई है।