Monday, May 18, 2026
Home Uncategorized बीसीए मेंस टी20 ट्रॉफी मगध जोन में नालंदा और गया जीते

बीसीए मेंस टी20 ट्रॉफी मगध जोन में नालंदा और गया जीते

नालंदा के आदित्य और गया के प्रीतम राज बने प्लेयर ऑफ द मैच

by Khel Dhaba
0 comment

विक्रम (पटना), 18 मई। बीसीए टी20 ट्रॉफी के मगध जोन के मुकाबले में नालंदा और गया ने जीत हासिल की।

स्थानीय याशवन स्पोट्र्स ग्राउंड पर खेले गए मैच में नालंदा ने नवादा को 2 विकेट और गया ने शेखपुरा को 49 रन से पराजित किया। नालंदा ने आदित्य कुमार (3 विकेट) और गया के प्रीतम राज (14 रन, 3 विकेट) को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

पहला मैच
टॉस नालंदा ने जीता और नवादा को बैटिंग का न्योता दिया। नवादा ने पहले बैटिंग करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट पर 152 रन की पारी खेली। विवेक रंजन ने 36, हर्ष कुमार ने 16, सुमन सौरभ ने 30, कुमार सौरभ ने 29, आदर्श पांडेय ने 22 रन बनाये।

नालंदा की ओर से सुमन सौरभ ने 2, आदित्य कुमार ने 3, राजमणि और अर्णव किशोर ने 1-1 विकेट चटकाये।

जवाब में नालंदा ने 19.4 ओवर में 8 विकेट पर 154 रन बना कर मैच अपने नाम कर लिया। मुन्ना कुमार ने 20, अर्णव किशोर ने 12, नमन गौरव ने 38, राजमणि प्रसाद ने नाबाद 34, अमित कुमार ने नाबाद 13 रन बनाये। अतिरिक्त के सहारे 12 रन बने।

नवादा की ओर से अर्णव यादव, सागर कुमार, आदर्श पांडेय और सुमन सौरभ ने 2-2 विकेट चटकाये।

नवादा : 20 ओवर में सात विकेट पर 152 रन, विवेक रंजन 36, हर्ष कुमार 16, सुमन सौरभ 30, कुमार सौरभ 29, आदर्श पांडेय 22, सुमन सौरभ 2/27, राजमणि प्रसाद 1/39, आदित्य कुमार 3/28, अर्णव किशोर 1/23

नालंदा : 19.4 ओवर में 8 विकेट पर 154 रन, मुन्ना कुमार 20, अर्णव किशोर 12, नमन गौरव 38, राजमणि प्रसाद नाबाद 34, अमित कुमार नाबाद 13, अतिरिक्त 12, अर्णव यादव 2/44, सागर कुमार 2/16, आदर्श पांडेय 2/17, सुमन सौरभ 2/23

दूसरा मैच

मगध जोन के अंतर्गत खेले गए दिन के दूसरे मुकाबले में शेखपुरा के खिलाफ गया ने टॉस जीता और निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट पर 166 रन बनाये। गया की ओर से सैयद सैफुल्लाह ने 35, यशराज सिंह ने 39, प्रीतम राज ने 14, शिवम किशोर ने 27 रन बनाये। अतिरिक्त के सहारे 18 रन बने।

शेखपुरा की ओर से नवाज खान और रश्मिकांत रंजन ने 3-3, सूरज विजय और शुभम कुमार ने 1-1 विकेट चटकाये।

जवाब में शेखपुरा की टीम 20 ओवर में नौ विकेट पर 117 रन ही बना सकी। शुभम कुमार ने 19, संजीव कुमार ने 28, रश्मिकांत रंजन ने 11, नवाज खान ने 19 रन बनाये। अतिरिक्त के सहारे 17 रन बने।

गया की ओर से निक्कू कुमार और प्रीतम राज ने 3-3, मयंक पांडेय ने 2, देवराज ने 1 विकेट चटकाये।

संक्षिप्त स्कोर
गया : 20 ओवर में 8 विकेट पर 166 रन, सैयद सैफुल्लाह 35, यशराज सिंह 39, प्रीतम राज 14, शिवम किशोर नाबाद 27, अतिरिक्त 18, नवाज खान 3/27, रश्मिकांत रंजन 3/26, सूरज विजय 1/28, शुभम कुमार 1/24

शेखपुरा : 20 ओवर में नौ विकेट पर 117 रन, शुभम कुमार 19, संजीव कुमार 28, रश्मिकांत रंजन 11, नवाज खान 19, अतिरिक्त 17, निक्कू कुमार 3/23, प्रीतम राज 3/21, मयंक पांडेय 2/25, देवराज भारती 1/22

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights