पलामू, 7 मई। पलामू जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के तत्वावधान में एक दिवसीय जिला जूनियर बालक/बालिका एथलेटिक्स प्रतियोगिता जिला एथलेटिक्स स्टेडियम बारालोटा डाल्टेनगंज में आयोजित किया गया।
इस प्रतियोगिता में पलामू जिला के विभिन्न का प्रखंडों के विद्यालय से 350 बालक बालिका खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का आरंभ मुख्य अतिथि जिला खेल पदाधिकारी रतन कुमार सिंह, ओलंपिक संघ के अध्यक्ष किशोर कुमार पांडे ने संयुक्त रूप से 600 मीटर दौड़ की हरी झंडी दिखाकर किया।
विशिष्ट अतिथि में जिला पर्यटन विशेषज्ञ पलामू, जिला ओलंपिक संघ के वरीय उपाध्यक्ष कमलानंद दूबे, कसियाडीह मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक गोविंद प्रसाद, शारीरिक शिक्षा शिक्षक प्रदीप मेहता, खेल समन्वयक निधि उपाध्याय, सिकंदर कुमार थे।
प्रतियोगिता में 60 मीटर दौड़, 600 मीटर दौड़,गोला फेंक, चक्का फेंक, लम्बी कूद, ऊंची कूद की प्रतियोगिता कराई गई ।खेल का संचालन एथलेटिक्स एसोसिएशन के सचिव संजय कुमार त्रिपाठी की देखरेख में एथलेटिक्स कोच मोनू कुमार, प्रीति कुमारी, निरंजन कुमार,शिवानी कुमारी, मोहित कुमार किया।
पलामू जिला ओलंपिक एसोसिएशन के अध्यक्ष अजात शत्रु प्रसाद सिन्हा ने बताया कि प्रथम और द्वितीय स्थान पाने वाले खिलाड़ियों को 2026 में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर मिलेगा।
प्रतियोगिता का परिणाम प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय इस प्रकार हैं-
अंडर 16 आयु वर्ग :
60 मीटर दौड़ बालिका : कल्पना सिंह, अयोध्या कुमार,हार्गव सोनी
60 मीटर दौड़ बालक वर्ग : प्रतीक कुमार, अनमोल तिवारी, आकाश कुमार
600 मीटर दौड़ बालिका : संजना कुमारी, अंजली के कुमारी, वैष्णवी कुमारी
600 मीटर दौड़ बालक : हेमंत यादव, मनोज सिंह, सूरज कुमार
शॉट पुट बालिका : आशी कुमारी, आराध्या कुमारी, आयुषी कुमारी
शॉट पुट बालक वर्ग : स्वर्णम अभिराज, आयुष कुमार, सौरभ कुमार शुक्ला
डिस्कस थ्रो बालक : प्रीतम प्रसाद, स्वर्णम अभिराज, आकाश राज तिवारी
डिस्कस थ्रो बालिका : आशी कुमारी, सौम्या रिचा एक्का, वर्षा तिर्की
लॉन्ग जंप बालक : अभियान कुमार, अनमोल, अर्चित सिंह,
लॉन्ग जंप बालिका : कल्पना सिंह, वर्षा तिर्की, पीहू रानी,
हाई जंप बालिका : माही गुप्ता, सोबीया बेनजीर, शांभवी पांडे
अंडर 14 आयु वर्ग
ग्रुप ए
60 मीटर दौड़ बालिका : अन्य कुजूर रोशनी कुमारी, अनुष्का मिंस
60 मीटर दौड़ बालक : शुभम कुमार, सुधांश कुमार, पवन कुमार
लॉन्ग जंप बालिका : अन्य कुजूर, सबिया बेनजीर, खुशी कुमारी
लॉन्ग जंप बालक: रूपेश कुमार, सुधांश कुमार, उत्सव कुमार
हाई जंप बालिका : माही गुप्ता, सबिया बेनजीर, शांभवी पांडे
ग्रुप बी
60 मीटर दौड़ बालिका :आस्था मिंज,किरण कुमार सिंह, आयशा सोनी
60 मीटर दौड़ बालक : शिवम भारती,रंजीत कुमार सिंह,आर्यन कुमार
लॉन्ग जंप बालिका : आस्था मिंस,ऐसा सोनी,तानिया पांडे
लॉन्ग जंप बालक : गौरव कुमार, शिवम भारती, गौरव दुबे
बैक थ्रू बालिका वर्ग : अंशिका एक्का,किरण कुमारी, छोटी कुमारी
बैक थ्रू बालक वर्ग: ऋषु राज डांगी,आर्यन पासवान, शिवम भारती
ग्रुप सी
60 मीटर दौड़ बालक वर्ग : रीमिक सिंह,प्रिंस कुमार, निशांत पन्ना
600 मीटर दौड़ बालिका : अंशु प्रिया, रिषिका कुमारी, संध्या कुमारी
600 मीटर दौड़ बालक: एम डी आबिद अली, ऋषि कुमार रीमिक सिंह,
लॉन्ग जंप बालक : ऋषि कुमार मोहम्मद आबिद अली, गोविंद प्रजापति