Wednesday, May 13, 2026
Home झारखंडक्रिकेट श्रीलंका में लहराया मास्टर्स क्रिकेट एसोसिएशन जमशेदपुर का डंका

श्रीलंका में लहराया मास्टर्स क्रिकेट एसोसिएशन जमशेदपुर का डंका

पांच मैचों की क्रिकेट सीरीज को 3-2 से अपने नाम किया, अविनाश भी चमके

by Khel Dhaba
0 comment

जमशेदपुर, 7 मई। मास्टर्स क्रिकेट एसोसिएशन जमशेदपुर की टीम ने श्रीलंका दौरे पर शानदार प्रदर्शन करते हुए 5 मैचों की सीरीज में 3-2 से जीत हासिल कर देश का नाम रोशन किया। यह दौरा मास्टर्स क्रिकेट एसोसिएशन जमशेदपुर की ओर से एक बड़ी पहल के रूप में आयोजित किया गया था जिसमें टीम ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया। टीम सुरक्षित रूप से भारत लौट आई है और इस पूरे दौरे में किसी भी खिलाड़ी को कोई चोट नहीं आई जो टीम के लिए बड़ी राहत की बात है।

पहला मैच मास्टर्स क्रिकेट एसोसिएशन,जमशेदपुर ने चिलाव लेजेंड्स को 33 रनों से हराया। मैच में मास्टर्स क्रिकेट एसोसिएशन, जमशेदपुर ने 222 रन बनाए जबकि चिलाव लेजेंड्स 189 रन पर सिमट गई। 2 मई को खेले गए दूसरे मैच में पावर लायंस ने चिलाव लेजेंड्स को 15 रनों से हराया जिसमें पॉवर लायंस ने 180 रन बनाए और मास्टर्स क्रिकेट एसोसिएशन जमशेदपुर की टीम 165 रन ही बना सकी।

2 मई को ही खेले गए तीसरे मैच में मास्टर्स क्रिकेट एसोसिएशन जमशेदपुर ने मैरिस क्रिकेट लीजेंड को 6 विकेट से हराया जिसमें मैरिस क्रिकेट लीजेंड ने 156 रन बनाए और मास्टर्स क्रिकेट एसोसिएशन जमशेदपुर ने 157 रन बनाकर मैच जीत लिया।

03 मई को हुए चौथे मैच में मास्टर्स क्रिकेट एसोसिएशन जमशेदपुर ने चिलाव लेजेंड्स को 8 विकेट से हराया जिसमें चिलाव लेजेंड्स 104 रन पर ऑल आउट हुई और मास्टर्स क्रिकेट एसोसिएशन जमशेदपुर ने 105 रन बनाकर जीत दर्ज की वहीं पांचवें मैच में कोलंबो फ्रेंड्स ने मास्टर्स क्रिकेट एसोसिएशन जमशेदपुर को 21 रनों से हराया जिसमें कोलंबो फ्रेंड्स ने 123 रन बनाए और मास्टर्स क्रिकेट एसोसिएशन जमशेदपुर रन पर सिमट गई। कुल मिला कर पांच मैचों की सीरीज को मास्टर्स क्रिकेट एसोसिएशन जमशेदपुर ने 3-2 से अपने नाम किया।

इस दौरे में मास्टर्स क्रिकेट एसोसिएशन जमशेदपुर के खिलाड़ियों को विशेष पुरस्कारों से भी सम्मानित किया गया। पहले मैच में मैन ऑफ द मैच मनीष पचिसिया रहे। साथ ही बेस्ट बैटर का पुरस्कार भी उन्हें मिला जबकि बेस्ट बॉलर स्वप्निल कालबांदे को दिया गया। दूसरे मैच में मैन ऑफ द मैच अजय सैनीस बेंगलुरु रहे बेस्ट बैटर भी वही रहे जबकि बेस्ट बॉलर श्यामल प्रमाणिक को सम्मानित किया गया। चौथे मैच में मैन ऑफ द मैच सुमंत मेंदिरत्ता रहे बेस्ट बॉलर महेश वासुदेवन बेंगलुरु को दिया गया जबकि बेस्ट बैटर कौशिक मित्रा रहे। पूरे फ्रेंडशिप कप टूर्नामेंट में बेस्ट बॉलर का खिताब अविनाश कुमार को मिला।

खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन और टीम वर्क की हर तरफ सराहना हो रही है मास्टर्स क्रिकेट एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने इस सफलता पर सभी खिलाड़ियों और सहयोगियों को बधाई दी और भविष्य में भी इसी तरह बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights