Sunday, May 17, 2026
Home बिहारफुटबॉल बिहार फुटबॉल एसोसिएशन की बैठक में प्रभाकर जायसवाल पर एक्शन का फैसला

बिहार फुटबॉल एसोसिएशन की बैठक में प्रभाकर जायसवाल पर एक्शन का फैसला

सचिव गुट की आम सभा की बैठक बेगूसराय में संपन्न

by Khel Dhaba
0 comment

पटना, 17 मई। बिहार फुटबॉल एसोसिएशन की आम सभा की बैठक में आयोजित की गई। इस बैठक में विभिन्न जिलों के सचिव और अध्यक्ष मौजूद थे।
बिहार फुटबॉल संघ के सचिव सैयद इम्तियाज हुसैन द्वारा जारी प्रेस रिलीज के अनुसार बिहार फुटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रसेनजीत मेहता द्वारा अपनी सेहत अस्वस्थ /खराब रहने के करण अपने पद से इस्तीफ़ा दे दिया था।

इसके कारण हाउस ने यह निर्णय लिया कि बिहार फुटबॉल एसोसिएशन के सीनियर उपाध्यक्ष रविन्द्र प्रसाद सिंह को कार्यकारी अध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया जाए। सभी सदस्यों की सहमति से ये प्रस्ताव पारित किया गया। सदन में यह भी प्रस्ताव रखा गया कि प्रभाकर जायसवाल, सचिव पूर्व चंपारण (मोतिहारी) द्वारा एसोसिएशन विरोधी कार्य किया गया, बिहार फुटबॉल एसोसिएशन का लेटर हेड और लिफाफे का गलत उपयोग किया गया अपने आप को बिहार फुटबॉल एसोसिएशन का उपाध्यक्ष लिखकर सारे जिले को पत्र लिखा और सभी जिले की मीटिंग बुलाई, सभी जिले के सचिव को ग़लत बात बताई है। यह कार्य एसोसिएशन विरोधी कार्य है।

प्रभाकर जसवाल पर उचित कार्यवाही हो। हाउस द्वारा यह निर्णय लिया गया की इस पर डिसिप्लिन कमिटी जल्द से जल्द निर्णय करेगी। उसके बाद सचिव महोदय द्वारा सारे जिला के सचिव एवं अध्यक्ष को बताया कि बॉयलॉज को अब राष्ट्रीय खेल विधायक के अनुमोदन के लिए है एक कमिटी भी गठित की जाएगी।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights