36 C
Patna
Friday, June 9, 2023

सेंटर ऑफ एक्सीलेंस एथलेटिक्स के लिए चयन साहेबगंज में चयन संपन्न

साहेबगंज,दुमका, पाकुड़, गोड्डा, जामताड़ा के कई राज्य स्तरीय एवम राष्ट्रीय स्तर के खिलाडि़यों ने लिया भाग

पर्यटन,कला संस्कृति,खेल कूद एवं युवा कार्य विभाग, झारखंड के अधिनस्थ झारखंड खेल प्राधिकरण , रांची द्वारा नव सृजित स्वीकृत सेंटर फॉर एक्सेलेंस एथलेटिक्स (एकलव्य प्रशिक्षण केंद्र) हेतु बालक एव बालिका आयु वर्ग 16 से 22 वर्ष तक के सुयोग्य खिलाड़ियों के लिए दो दिवसीय चयन सिदो कान्हु स्टेडियम,साहेबगंज में संपन्न हो गया,जिसमें साहेबगंज,गोड्डा,पाकुड़, दुमका के अनेकों राज्य एवम राष्ट्रीय स्तर के खिलाडि़यों ने भाग लिया।
इस अवसर पर चयन हरेंद्र सिंह आवासीय प्रशिक्षक ,चाईबासा
नीरज राय – आवासीय एथलेटिक्स प्रशिक्षक, चंदनक्यारी, बोकारो
योगेश यादव – आवासीय एथलेटिक्स प्रशिक्षक, साहेबगंज उपस्थित थे।
वहीं डे बोर्डिंग प्रशिक्षक अशोक साहनी,शर्मिला कुमारी,जिला ओलंपिक संघ के सचिव माधव चंद्र घोष, निमाई चौधरी,सुनील कुमार, सूरज कुमार का सराहनीय सहयोग रहा।
8-9 मई – एसोसिएशन फुटबॉल ग्राउंड, चाईबासा 11 मई बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम, रांची में
ट्रायल होंगे। अंतिम रूप से चयनित(बालक/बालिका) खिलाड़ियों को राज्य सरकार निःशुल्क आवासीय प्रशिक्षण केंद्र के साथ अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराया जाएगा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest Articles