धनबाद, 4 जून। डॉ. जेके सिन्हा मेमोरियल इंटरनेशनल स्कूल ऑफ लर्निंग धनबाद में आयोजित झारखंड राज्य महिला व पुरुष सीनियर कबड्डी प्रतियोगिता के आयोजन को लेकर तैयारी पूरी कर ली गई है।
प्रतियोगिता का उद्घाटन 5 जून को शाम 5:00 बजे शुरू की जाएगी। झारखंड राज्य कबड्डी संघ एवं धनबाद जिला कबड्डी संघ के संयुक्त तत्वावधान में एसपी क्लब के सहयोग से प्रतियोगिता का आयोजन को लेकर तैयारी की अंतिम रूप आज दे दी गई है।
प्रतियोगिता में राज्य के विभिन्न जिलों से लगभग 36 महिला व पुरुष टीमें और 30 तकनीकी अधिकारी भाग ले रहे हैं। आयोजन अध्यक्ष सरोज प्रसाद की देखरेख में आयोजन की तैयारी की जा रही है। खिलाड़ियों की आवासीय एवं भोजन व्यवस्था स्कूल परिसर में ही की गई है।
प्रतियोगिता के आयोजन सचिव एसपी यादव ने बताया कि विभिन्न जिलों से पहुंच रहे तकनीकी अधिकारियों की व्यवस्था भी स्कूल परिसर में की गई है। प्रतियोगिता के लिए चार कबड्डी कोर्ट का निर्माण किया गया है।
प्रतियोगिता के सभी मैच मिट्टी कोर्ट में ही खेले जाएंगे। झारखंड राज्य कबड्डी संघ के अध्यक्ष तपन रावत ने बताया कि कई टीमें आज देर रात तक /धनबाद पहुंच चुकी है। कल सुबह पूरी टीमें पहुंच जायेगी।
प्रतियोगिता के आधार पर झारखंड सीनियर कबड्डी टीम का चयन किया जाएगा जो आगामी कर्नाटक में प्रस्तावित राष्ट्रीय सीनियर कबड्डी प्रतियोगिता में भाग लेगी।
प्रतियोगिता के सफल बनाने को लेकर स्कूल के प्राचार्य डॉ बी जगदीश राव एवं झारखंड राज्य कबड्डी संघ के महासचिव संजय कुमार झा के देखरेख में आयोजन समिति की अंतिम बैठक हुई और प्रतियोगिता सफलता को लेकर विचार विमर्श किया गया।
बैठक में धनबाद जिला कबड्डी संख्या अध्यक्ष राजीव श्रीवास्तव, महासचिव मंटू कुमार ठाकुर, अध्यक्ष श्री मंडल, तकनीकी समिति के अध्यक्ष एएम त्रिपाठी, आयोजन समिति के अध्यक्ष सरोज प्रसाद, आयोजन सचिव एसपी यादव, आयोजन समिति के कोषाध्यक्ष सन्नी राय, अंकित पासवान, प्रवीण कुमार, अंकित गिरी, महेश कुमार, रवि कुमार, दीपक कुमार, प्रेम कुमार सहित आयोजन समिति के सदस्य उपस्थित थे।