पटना/भागलपुर, 9 जून। बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेली जा रही बीसीए वीमेंस अंडर-19 टी20 ट्रॉफी में 9 जून यानी मंगलवार खेले गए मैचों में टीम एफ, टीम बी और टीम ने जीत हासिल की।
पटना के 22 यार्ड ग्राउंड पर खेले गए मैचों में टीम डी ने टीम ए को 63 रन, टीम बी ने टीम सी को 50 रन से पराजित किया। भागलपुर के सैंडिस कंपाउंड पर खेले गए मैचो में टीम एफ ने टीम जी को 47 रन से मात दी।
टीम जी बनाम टीम एफ
भागलपुर के सैंडिस कंपाउंड ग्राउंड पर खेले गए मैच में टीम जी ने टॉस जीता और टीम एफ को बैटिंग का न्योता दिया। टीम एफ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट पर 161 रन बनाया। बल्लेबाजी में शिवि सिंह ने 54 गेंदों में 7 चौकों की मदद से 65 रनों की पारी खेली संतोषी ने 26 रन, एकता राज ने 19, अनु कुमारी ने 13 और प्रतिभा साहनी ने 19 रन बनाये। अतिरिक्त के सहारे 15 रन बने।
टीम जी की ओर से सागरिका, अंकिता और वैष्णवी ने एक-एक विकेट चटकाए।
जवाब में टीम जी की टीम ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 114 रन ही बनाये। रिया सिंह ने 61 गेंद में 49 रन बनाए जिनमें 10 चौके शामिल रहे। अंकिता कुमारी ने 31 बनाया।
टीम एफ की तरफ से प्रिया राज ने 2 ओवर में 12 रन देकर 3 विकेट चटकाया। विजेता टीम के प्रिया राज को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
संक्षिप्त स्कोर
टीम एफ : 20 ओवर में चार विकेट पर 161 रन, शिवि सिंह नाबाद 65, अनु कुमारी 13, एकता राज 19, संतोषी कुमारी 26, प्रतिभा साहनी 19, अतिरिक्त 15, सागरिका कुमारी 1/27, अंकिता कुमारी 1/25, कुमारी वैष्णवी 1/20
टीम जी : 20 ओवर में चार विकेट पर 114 रन, रिया सिंह 59, अंकिता कुमारी 31, अतिरिक्त 21, प्रिया राज 3/12
सैंडिस कंपाउंड भागलपुर के मैदान पर टीम ई बनाम टीम एच का दूसरा मुकाबला बारिश के कारण बाधित हो गया।
टीम बी बनाम टीम सी
स्पोर्ट्स पार्क 22 यार्ड क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए इस मुकाबले में टीम बी ने 50 रनों से जीत दर्ज की।
टीम बी ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में चार विकेट पर 169 रन बनाया। स्वीटी कुमारी ने 54 गेंद में 12 चौकों की मदद से 73 रनों की पारी खेली। नेहा यादव ने 24 रन तथा साक्षी ने 14 रन और अनु कुशवाहा ने नााबाद 12 रन की पारी खेली।
टीम सी की ओर से कप्तान रिशु ने दो विकेट चटकाए तथा मुस्कान वर्मा ने एक विकेट लिये।
जवाब में टीम सी ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 109 रन बनाया। आयुषी ने 25 रन, मुस्कान वर्मा ने 24 रन और साक्षी ने 16 रन की पारी खेली।
टीम बी की ओर से खुशी ने दो विकेट तथा बब्ली और आराध्या ने एक-एक विकेट झटके। स्वीटी कुमारी को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
संक्षिप्त स्कोर
टीम बी : 20 ओवर में चार विकेट पर 159 रन, स्वीटी कुमारी 73, नेहा यादव 24, दीपा 12, अनु सिंह कुशवाहा नाबाद 12, साक्षी 14,अतिरिक्त 23, मुस्कान वर्मा 1/26, रिशु 2/33
टीम सी : 20 ओवर में चार विकेट पर 109 रन, साक्षी 16, आयुषी 25, स्नेहा नाबाद 13, मुस्कान वर्मा 24, अतिरिक्त 28, खुशी 2/13, बब्ली 1/27, अराध्या सिंह 1/17
टीम डी बनाम टीम ए
स्पोर्ट्स पार्क 22 यार्ड क्रिकेट मैदान, पटना में खेले गए दूसरे मुकाबले में टीम ए ने 63 रनों से जीत दर्ज की।
टीम ए ने टॉस जीत कर पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 5 मिनट पर 181 रन का स्कोर खड़ा किया। अक्षरा गुप्ता ने 45 गेंद में 15 चौकों की मदद से 78 रनों की पारी खेली। सलोनी कुमारी ने 53 गेंद में 63 रन बनाए जिसमें 8 चौके शामिल रहे।
टीम डी की ओर से वर्षा उपाध्याय ने दो, नंदनी तान्या और यशिका ने एक-एक विकेट चटकाये।
जवाब में टीम डी ने 20 ओवर में 9 विकेट पर 108 रन का स्कोर खड़ा किया और मैच को गंवा दिया। बल्लेबाजी में यशिका ने 20 और रितिक ने 13 रन बनाये।
टीम ए की ओर से लकी कुमारी 4 ओवर में 28 रन देकर 3 विकेट और संजना 2 ओवर में 7 रन देकर 3 विकेट चटकाये जबकि मुखर और साक्षी को एक-एक विकेट मिला।
संक्षिप्त स्कोर
टीम ए : 20 ओवर में पांच विकेट पर 181 रन, अक्षरा गुप्ता 78, सलोनी कुमारी 63, देविका राज तिवारी 10, अतिरिक्त 28, वर्षा उपाध्याय 2/23, नंदनी कुमारी 1/34, तानिया कुमारी 1/29, याशिका 1/17
टीम डी : 20 ओवर में नौ विकेट पर 118 रन,याशिका 30, त्रयोशी 10, रितिका राज 13, वर्षा उपाध्याय नाबाद 20, अतिरिक्त 19, साक्षी कुमारी 1/9, मुखरा 16, लक्की कुमारी 3/28, संजना चाहर 3/7