Tuesday, June 2, 2026
Home झारखंडअन्य रांची जिला में अस्मिता साइकिलिंग सिटी लीग का सफल आयोजन

रांची जिला में अस्मिता साइकिलिंग सिटी लीग का सफल आयोजन

200 खिलाड़ियों ने इस लीग में लिया हिस्सा

by Khel Dhaba
0 comment

रांची, 2 जून। खेल मंत्रालय, भारत सरकार एवं साइकिलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के निर्देशन तथा झारखंड साइकिलिंग संघ के संयुक्त तत्वावधान में खेलो इंडिया कार्यक्रम के अंतर्गत खेलो इंडिया अस्मिता महिला साइकिलिंग सिटी लीग का आयोजन विश्व साइकिलिंग दिवस के अवसर पर रांची स्थित खेलगांव, एमपी थिएटर रोड में सफलतापूर्वक किया गया।

इस प्रतियोगिता में रांची जिला की लगभग 200 खिलाड़ियों एवं साइकिलिंग प्रेमियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ मनन विद्या स्कूल, रांची के निदेशक मनोज महतो एवं झारखंड ओलंपिक संघ के सदस्य रितेश कुमार झा द्वारा संयुक्त रूप से फ्लैग ऑफ कर किया गया।

प्रतियोगिता में विभिन्न वर्गों में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पदक हासिल किए। परिणाम इस प्रकार रहे-
रेसिंग साइकिल (सीनियर वर्ग) :प्रथम- सिंधु लता हेंब्रम, द्वितीय-श्वेता कुमारी,तृतीय-तारा मिंज।
रेसिंग साइकिल (जूनियर वर्ग) : प्रथम-निकिता सोरेंग,द्वितीय-अंजलि एक्का, तृतीय-सीमा उरांव।
इंडियन साइकिल (सीनियर वर्ग) : प्रथम-अंजलि कुमारी,द्वितीय-अणिमा कुमारी, तृतीय-निशा लकड़ा।

प्रतियोगिता के समापन अवसर पर विजेता खिलाड़ियों को अतिथियों द्वारा मेडल एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। अतिथियों ने खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर झारखंड का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में रणवीर सिंह (कोषाध्यक्ष, झारखंड साइकिलिंग संघ), रामकुमार भट्ट (साइकिलिंग प्रशिक्षक), प्रोनोति सिंह (साइकिलिंग प्रशिक्षिका), कृष्णा कुमार महतो, रमन कुमार एवं अग्नू उरांव सहित अन्य सहयोगियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.