पटना, 10 जून। अखिल बिहार शतरंज संघ के तत्वावधान में पटना जिला शतरंज संघ द्वारा आयोजित बिहार राज्य सबजूनियर शतरंज प्रतियोगिता में पटना के ऐशानी पाठक और दरभंगा के जयेश मिश्रा ने चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया।
स्थानीय लिट्रा वैली स्कूल में आयोजित इस प्रतियोगिता के नौवें चक्र की समाप्ति के उपरांत बालिका वर्ग में शत प्रतिशत अंकों के साथ पटना की ऐशानी पाठक ने प्रतियोगिता जीत ली। प्रतियोगिता में शीर्ष वरीयता प्राप्त ऐशानी ने नौ में नौ अंक बनाकर खिताब जीता। अंतिम चक्र में ऐशानी ने सफेद मोहरों से खेलते हुए कीर्ति सिन्हा को पराजित कर खिताब पर कब्जा जमाया।
दो नम्बर बोर्ड पर सारण की मोहिनी पंडित एवं भोजपुर की अर्पिता के बीच खेली गई बाजी अनिर्णीत समाप्त हुई और इस तरह दोनों ने सात-सात अंक बना लिए। जबकि तीसरे बोर्ड पर एक रोमांचक मुकाबले में अंकिता ने प्रतिक्षा को पराजीत कर सात अंक बनाए। इस तरह सात अंकों के साथ रही इन तीन खिलाड़ियों मोहिनी,अर्पिता एवं अंकिता को टाई ब्रेक अंकों के आधार पर क्रमशः द्वितीय, तृतीय एवं चतुर्थ स्थान प्राप्त हुए।
वहीं बालक वर्ग में शीर्ष बोर्ड पर खेले गए रोमांचक मुकाबले में शीर्ष पर चल रहे दरभंगा के जयेश मिश्रा ने काले मोहरों से पटना के एकांश भारद्वाज के साथ बाजी बराबरी पर समाप्त कर प्रतियोगिता जीत ली। आधे अंक लेकर कुल आठ अंकों के साथ जयेश प्रतियोगिता के विजेता घोषित किए गए।
दो नम्बर बोर्ड सफेद मोहरों से पटना के अद्विक और बेगूसराय के अर्थ भारद्वाज के बीच खेली गई सबसे लम्बी बाजी अंततः डॉ में समाप्त हुई। वहीं तीसरे बोर्ड पर प्रतियोगिता के शीर्ष वरीयता प्राप्त खिलाड़ी प्रत्यूष ने सफेद मोहरों से प्रताप श्रेष्ठ को पराजित कर साढ़े सात अंक पर आ गए और प्रतियोगिता के उपविजेता का खिताब प्राप्त किए। सात अंकों के साथ रहे आठ खिलाड़ी क्रमशः तीसरे से ग्यारहवें स्थान पर रहे।
पुरस्कार वितरण समारोह में उपस्थित समारोह के मुख्य अतिथि पटना प्रक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक जितेंद्र राणा , विशिष्ट अतिथि लिट्रा वैली के चेयरमैन अमित प्रकाश, अखिल बिहार शतरंज संघ के अध्यक्ष दिलजीत खन्ना एवं सचिव धर्मेंद्र कुमार ने दोनों वर्गों के विजेताओं को कुल 30000/- की नकद इनामी राशि, ट्रॉफी, मेडल एवं प्रमाणपत्र देकर पुरस्कृत एवं सम्मानित किया। इस अवसर पर अखिल बिहार शतरंज संघ, आयोजन समिति एवं विद्यालय प्रबंधन की ओर से मुख्य अतिथि को पुष्प गुच्छ एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर लिट्रा वैली की हेड मिस्ट्रेस सुजाता, प्रतियोगिता के संयोजक अमित कुमार, पटना जिला शतरंज संघ के अध्यक्ष अजीत कुमार सिंह, सचिव विपल सुभाषी, अखिल बिहार शतरंज संघ के संयुक्त सचिव नंदकिशोर, शिवप्रिय भारद्वाज,शशिनंद कुमार,अंतर्राष्ट्रीय आर्बिटर आलोक प्रियदर्शी, प्रतियोगिता के मुख्य निर्णायक विजय कुमार, निर्णायक मनीष कुमार, चंद्र राज, प्रियंका कुमारी , राहुल कुमार,हिमांशु हर्ष,शुभम कुमार, आनंद शेखर, अंकुश , लिट्रा वैली के कर्मीगण, खिलाड़ी एवं बड़ी संख्या में उनके अभिभावक उपस्थित थे।
टॉप टेन ओपन वर्ग
1 जयेश मिश्रा,दरभंगा-8
2 प्रत्यूष कुमार,पटना-7.5
3 अर्थ भारद्वाज,बेगूसराय-7
4 एकांश कुमार भारद्वाज-पटना7
5 अद्विक कुमार,पटना-7
6 अव्यय शर्मा,पटना-7
7 अंबर श्रीवास्तव,छपरा-7
8 अनुभव मिश्रा,मधुबनी-7
9 पार्थव,मुजफ्फरपुर-7
10 युवान रमण,मुजफ्फरपुर-7
टॉप टेन बालिका वर्ग
1ऐशानी पाठक,पटना-9
2मोहिनी पंडित,छपरा-7
3अर्पिता सिंह,भोजपुर-7
4अंकिता राज,पटना-7
5अभीश्री दीपू,पटना6.5
6इशिका,बेगूसराय-6.5
7कीर्ति सिन्हा,पटना-6
8शालिनी श्रीवास्तव,पटना-6
9इशानी दुबे,पटना-6
10जयश्री प्रभा,किशनगंज-6