रांची, 31 मई। रांची जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित आर डी सी ए महिला क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब रॉकमैन क्रिकेट एकेडमी ने जीता। फाइनल में रातू रोड क्रिकेट एकेडमी की टीम हारी।
शाखा मैदान, सेक्टर टू पर खेले गए इस टूर्नामेंट के पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि रांची जिला क्रिकेट संघ के कार्यकारी अध्यक्ष राजू शर्मा, उपाध्यक्ष विभूति भूषण प्रसाद एवं जिला संघ के सचिव शैलेंद्र कुमार, कोषाध्यक्ष सौमित्र पटनायक ने संयुक्त रूप से टीमों को ट्रॉफी प्रदान की टूर्नामेंट में बेस्ट बैटर का पुरस्कार रातू रोड क्रिकेट एकेडमी की मानसी सिंह एवं बेस्ट बॉलर का पुरस्कार रॉकमैन क्रिकेट एकेडमी की अंजुम बानो को दिया गया।
फाइनल के प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार रॉकमैन क्रिकेट एकेडमी की ईशा केशरी को दिया गया। वहीं जस्टिस क्रिकेट एकैडमी की सानिया थापा को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का पुरस्कार दिया गया।
टूर्नामेंट की अपकमिंग प्लेयर का पुरस्कार हेहैल स्पोर्टिंग की आयुषी गाड़ी को दिया गया एवं उभरते खिलाड़ी का पुरस्कार रातु रोड क्रिकेट एकेडमी की सृष्टि को दिया गया।
पुरस्कार वितरण समारोह रांची जिला क्रिकेट संघ के जेएससीए कमिटी मेंबर रमेश कुमार, कार्यकारणी सदस्य चंचल भट्टाचार्य, सुरेश कुमार, मुज्जफर अली (मुन्ना),सहायक सचिव शम्भु सिन्हा, माणिक घोष, अंजना दूबे, मुक्तेश सिंह अर्क राज, रौनी सिंह, गीता गिन्नी कुजूर, फराह नाज आदि मौजूद थे।