Sunday, June 7, 2026
Home झारखंडअन्य जमशेदपुर में आयोजित हुई खेलो इंडिया अस्मिता साइकलिंग सिटी लीग

जमशेदपुर में आयोजित हुई खेलो इंडिया अस्मिता साइकलिंग सिटी लीग

180 खिलाड़ियों ने इस लीग में लिया हिस्सा

by Khel Dhaba
0 comment

जमशेदपुर, 7 जून। खेल मंत्रालय भारत सरकार एवं साइकलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के निर्देशानुसार झारखंड साइकलिंग संघ तथा ईस्ट सिंहभूम साइकलिंग संघ द्वारा खेलो इंडिया कार्यक्रम के अंतर्गत खेलो इंडिया अस्मिता साइकलिंग सिटी लीग एवं विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर कदम के लिंक रोड में प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

खेलो इंडिया अस्मिता साइकिलिंग लीग में जिले के विभिन्न प्रखंडों के 180 बालिका खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का शुभारंभ ईचागढ़ विधानसभा की विधायक श्रीमती सविता महतो एवं ईस्ट सिंहभूम जिला ओलंपिक संघ के महासचिव बृजेश सिंह उर्फ मुन्ना जी तथा झारखंड साइकिलिंग संघ के कोषाध्यक्ष रणवीर सिंह ने फ्लैग ऑफ कर के खेलो इंडिया अस्मिता साइकलिंग सिटी लीग का किया शुभारंभ किया।

प्रतियोगिता में विभिन्न वर्गों के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पदक हासिल किए परिणाम इस प्रकार है:-

सब जूनियर वर्ग में

प्रथम- सुषमा कुमारी
द्वितीय- शीतल कुमारी
तृतीय- अनोखी कुमारी

वूमेन एलीट वर्ग में

प्रथम- प्रीति कुमारी
द्वितीय- पूनम कुमारी
तृतीय -गुड्डी कुमारी

प्रतियोगिता के समापन अवसर पर पदक विजेता खिलाड़ियों को ईस्ट सिंहभूम जिला ओलंपिक संघ के महासचिव ब्रजेश सिंह उर्फ मुन्ना सिंह तथा कदमा थाना प्रभारी दिलीप यादव द्वारा विजेता खिलाड़ियों को मेडल व प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में शिवम कुमार, धनंजय सिंह, सतविंदर कौर, मनोज सिंह आदि जिला संघ के पदाधिकारी ने अहम भूमिका रही।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.