Tuesday, June 9, 2026
Home बिहारक्रिकेट बिहार सीनियर & U23 महिला टी20 ट्रॉफी में चमकीं विशालाक्षी, सोनी कुमारी, अंशु और अनुषा शर्मा

बिहार सीनियर & U23 महिला टी20 ट्रॉफी में चमकीं विशालाक्षी, सोनी कुमारी, अंशु और अनुषा शर्मा

टीम एफ, सी, ए और ई की टीमें जीती

by Khel Dhaba
0 comment

पटना, 9 जून। बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेली जा रही बीसीए सीनियर व अंडर-23 वीमेंस टी20 ट्रॉफी में मंगलवार यानी 9 जून को खेले गए मैचों में टीम एफ, टीम सी, टीम ए और टीम ई ने जीत हासिल की।

बिदुपुर (वैशाली) के वैशाली जिला क्रिकेट संघ एकेडमी ग्राउंड पर खेले गए मैच में टीम एफ ने टीम जी को 7 विकेट जबकि टीम ई ने टीम एच को 70 रन से हराया। पटना के मोइनुल हक स्टेडियम में खेले गए मैच में टीम सी ने टीम बी को 8 विकेट जबकि टीम ए ने टीम डी को 7 विकेट से पराजित किया।

टीम जी बनाम टीम एफ

टॉस टीम जी ने जीता और पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में नौ विकेट पर 146 रन बनाये। निक्की कुमारी ने 33, शिखा कुमारी ने 12, ममता राय ने नाबाद 36, रोजी ने 17 रन बनाये। अतिरिक्त के सहारे 25 रन बने।

टीम एफ की ओर से कोमल कुमारी, हिमांशु राज और भाग्य श्री ने 1-1 जबकि आंचल कुमारी और रिषिका किंजल ने 3-3 विकेट चटकाये।

जवाब में टीम एफ ने सोनी कुमारी के 69 रनों की मदद से 18.1 ओवर में 3 विकेट पर 147 रन बना कर मैच अपने नाम कर लिया। हर्षित भारद्वाज ने 32, सिमरन ने नाबाद 14 और पल्लवी कुमारी ने नाबाद 15 रन की पारी खेली।
टीम जी की ओर से डॉली ने 2 और जिया सोनी ने 1 विकेट चटकाये। विजेता टीम की सोनी कुमारी (69 रन) को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

संक्षिप्त स्कोर
टीम जी : 20 ओवर में नौ विकेट पर 146 रन, निक्की कुमारी 33, शिखा कुमारी 12, ममता राय नााबद 36, रोजी 17, अतिरिक्त 25, कोमल कुमारी 1/27, हंसु राज 1/29, आंचल कुमारी 3/33, रिषिका किंजल 3/20, भाग्य श्री 1/17

टीम एफ : 18.1 ओवर में 3 विकेट पर 147 रन, हर्षिता भारद्वाज 32, सोनी कुमारी 69, सिमरन नाबाद 14, पल्लवी कुमारी नाबाद 15, अतिरिक्त 15, डॉली 2/27, जिया सोनी 1/18

टीम बी बनाम टीम सी

मोइनुल हक स्टेडियम में खेले गए मैच में टीम बी ने टॉस जीत कर 17.4 ओवर में सभी विकेट खोकर 116 रन बनाये। खुशी कुमारी ने 30, मुस्कान ने 17,तेजस्वी ने 20 रन बनाये। अतिरिक्त से 24 रन बने।

टीम सी की ओर से अनुषा शर्मा ने 4, याशिता सिंह और ईशा गुप्ता ने 2-2 जबकि प्रीति और रचना सिंह ने 1-1 विकेट चटकाये।

जवाब में टीम सी की टीम 17.4 ओवर में दो विकेट पर 117 रन बनाये। याशिता सिंह ने 14, नेहा कुमारी ने नाबाद 44,खुशबू कुमारी ने नाबाद 32 रन की पारी खेली। अतिरिक्त के सहारे 20 रन बने। टीम बी की ओर से तेजस्वी ने 2 विकेट चटकाये। विजेता टीम की ओर अनुषा शर्मा ने 4 विकेट चटकाये।

संक्षिप्त स्कोर
टीम बी : 17.4 ओवर में 116 रन पर ऑल आउट, खुशी कुमारी 30, मुस्कान 17, तेजस्वी 20, अतिरिक्त 24, रचना सिंह 1/15, याशिता सिंह 2/20, प्रीति कुमारी 1/22, अनुषा शर्मा 4/17, ईशा गुप्ता 2/14

टीम सी : 17.4 ओवर में 2 विकेट पर 117, याशिता सिंह 14, नेहा कुमारी नाबाद 44, खुशबू कुमारी नाबाद 32, अतिरिक्त 20, तेजस्वी 2/18

टीम डी बनाम टीम ए

मोइनुल हक स्टेडियम में खेले गए मैच में टीम डी ने टॉस जीत कर पहले बैटिंग करते हुए सभी विकेट खोकर 18.4 ओवर में 118 रन बनाये। शोभना साकेत ने 11, कुमारी निष्ठा ने 25, माही श्वेता ने 16, अंशिका राज ने 12, नूतन सिंह ने 21 रन बनाये। अतिरिक्त से 18 रन बने।
टीम ए की ओर अंशु अपूर्वा, प्रजाकथा पी और प्रिया ने 2-2 विकेट चटकाये। रितिका कुमारी ने 3 जबकि प्रगति सिंह ने 1 विकेट चटकाये।

जवाब में टीम ए ने 16.5 ओवर में 3 विकेट पर 119 रन बना कर मैच अपने नाम कर लिया। तान्या रैना ने 18, श्रुति गुप्ता ने 25, अंशु अपूर्वा ने नाबाद 37 रन बनाये। अतिरिक्त से 24 रन बने।

टीम डी की ओर से वैदही यादव ने 2 विकेट चटकाये। अंशु अपूर्वा को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

संक्षिप्त स्कोर
टीम डी : 18.4 ओवर सभी विकेट खोकर 118 रन, शोभना साकेत 11, कुमारी निष्ठा 25, माही श्वेता 16, अंशिका राज 12, नूतन सिंह 21, अतिरिक्त 18, अंशु अपूर्वा 2/38, प्रजाकाथा पी 2/19, प्रगति सिंह 1/17, प्रिया 2/17, रितिका कुमारी 3/13

टीम ए : 16.5 ओवर में 3 विकेट पर 119 रन, तान्या रैना 18, श्रुति गुप्ता 25, अंशु अपूर्वा नाबाद 37, अतिरिक्त 24, वैदही यादव 2/9

टीम ई बनाम टीम एच

बिदुपुर के वैशाली जिला क्रिकेट संघ एकेडमी ग्राउंड पर खेले गए मैच में टीम ई ने टॉस जीत कर कप्तान विशालाक्षी के नाबाद 101 रन की बदौलत निर्धारित 20 ओवर में 2 विकेट पर 199 रन बनाये। ममता ने 38, सुनिधि शाही ने 29 और ईशिका रंजन ने नाबाद 13 रन बनाये। अतिरिक्त के सहारे 18 रन बने।

टीम एच की ओर से खुशी गुप्ता और पूजा कुमारी ने 1-1 विकेट चटकाये।

जवाब में टीम एच ने निर्धारित 20 ओवर में नौ विकेट पर 129 रन बनाये और मैच गंवाया दिया। भाव्या ने 18, नंदनी सिंह ने 15, रचना कुमारी ने 20, राजलक्ष्मी ने 12, आकांक्षा ने नाबाद 16, खुशी गुप्ता ने 11 रन बनाये। अतिरिक्त के सहारे 20 रन बने। निप्पू कुमारी, सरिता कुमारी, निशा भारती और अनाम सहाय ने 2-2 विकेट चटकाये।

संक्षिप्त स्कोर
टीम ई : 20 ओवर में 2 विकेट पर 199 रन, विशालाक्षी नाबाद 101, ममता 38, सुनिधि शाही 29, इशिका रंजन नाबाद 13, अतिरिक्त 18, खुशी गुप्ता 1/45, पूजा कुमारी 1/24.

टीम एच : 20 ओवर में 9 विकेट पर 129, भाव्या 18, नंदनी सिंह 15, रचना कुमारी 20, राजलक्ष्मी 12, आकांक्षा नाबाद 16, खुशी गुप्ता 11, अतिरिक्त 20, निप्पू कुमारी 2/11, सरिता कुमारी 2/16, निशा भारती 2/23, अनम सहाय 2/22

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.