Thursday, June 11, 2026
Home Latest श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय अंडर-19 मेंस क्रिकेट टीम घोषित

श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय अंडर-19 मेंस क्रिकेट टीम घोषित

यशवर्धन सिंह चौहान को टीम की कमान, राहुल द्रविड़ के बेटे की इंट्री

by Khel Dhaba
0 comment

नई दिल्ली, 11 जून। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) की जूनियर क्रिकेट समिति ने बृहस्पतिवार को श्रीलंका के आगामी दौरे के लिए भारत की पुरुष अंडर-19 क्रिकेट टीम की घोषणा की। इस दौरे में तीन वनडे और दो बहु-दिवसीय मैच शामिल हैं।

टीम की अगुआई यशबर्धन सिंह चौहान करेंगे जबकि लक्ष्य रायचंदानी को उप-कप्तान नियुक्त किया गया। भारत के पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय द्रविड़ भी वनडे टीम में शामिल हैं।

एक दिवसीय टीम में विकेटकीपर रजत बघेल और अन्वय द्रविड़ होंगे जबकि बहु-दिवसीय मुकाबलों के लिए विकेटकीपिंग के लिए मानव कृष्णा और आर्यन संदेश सकपाल को चुना गया है।

भारत की अंडर-19 वनडे टीम:

यशबर्धन सिंह चौहान (कप्तान), सागर विर्क, लक्ष्य रायचंदानी (उप कप्तान), विनीत वीके, अर्जुन राजपूत, कुशाग्र ओझा, रजत बघेल (विकेटकीपर), अन्वय द्रविड़ (विकेटकीपर), अनमोलजीत सिंह, वुतकुरी यशवीर गौड़, रोहित अनिल यादव, शविन वी, काव्य परेश पटेल, मोहित उलवा, ईशान सूद।

भारत अंडर-19 बहु-दिवसीय मुकाबलों के लिए टीम:

यशबर्धन सिंह चौहान (कप्तान), सागर विर्क, लक्ष्य रायचंदानी (उप कप्तान), पटेल कुश, मनाल चौहान, कुशाग्र ओझा, मानव कृष्णा (विकेटकीपर), आर्यन संदेश सकपाल (विकेटकीपर), हेमचुदेशन जे, बीके किशोर, रोहित अनिल यादव, काव्य परेश पटेल, प्रियांशु सिंह, प्रणव राघवेंद्र, चिगुरुपति वेंकट।

कप्तान यशवर्धन सिंह चौहान के बारे में

भारतीय अंडर-19 टीम के कप्तान यशवर्धन सिंह चौहान मध्यप्रदेश के ग्वालियर के रहने वाले हैं। यशवर्धन चंबल डिवीजन का प्रतिनिधित्व करते हैं और ग्वालियर स्थित सिंधिया स्कूल के छात्र हैं। वह एक प्रतिभाशाली ऑलराउंडर हैं और पिछले कुछ वर्षों में लगातार शानदार प्रदर्शन कर राष्ट्रीय चयनकर्ताओं का ध्यान अपनी ओर खींच चुके हैं। टीम में चयन और कप्तानी मिलने पर यशवर्धन सिंह चौहान ने कहा कि यह उनके माता-पिता की मेहनत और त्याग का परिणाम है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय ग्वालियर की तानसेन क्रिकेट एकेडमी के कोच लवकेश चौधरी को भी दिया जिनके मार्गदर्शन ने उनके क्रिकेट करियर को नई दिशा दी।

23 जून से प्रशिक्षण शिविर में हिस्सा लेगी टीम

भारतीय अंडर-19 टीम 23 जून से शुरू होने वाले विशेष प्रशिक्षण शिविर में हिस्सा लेगी। इसके बाद 30 जून को टीम श्रीलंका रवाना होगी। दौरे में भारत और श्रीलंका के बीच तीन वनडे तथा दो मल्टी-डे मैच खेले जाएंगे। पहला वनडे चार जुलाई को हम्बनटोटा में खेला जाएगा।

कार्यक्रम

4 जुलाई : पहला वनडे हम्बनटोटा
6 जुलाई : दूसरा वनडे हम्बनटोटा
9 जुलाई : तीसरा वनडे हम्बनटोटा
13 से 16 जुलाई : पहला मल्टीडेज मैच गाले
20 से 23 जुलाई : दूसरा मल्टीडेज मैच : कोलंबो

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.