Home झारखंडअन्य झारखंड योग Sports चैम्पियनशिप 13 से, तैयारियां जोरो पर

झारखंड योग Sports चैम्पियनशिप 13 से, तैयारियां जोरो पर

by Khel Dhaba
0 comment

रांची। कोडरमा जिला योग संघ के तत्वावधान में झारखंड योग संघ के सहयोग से आगामी 13 से 15 सितम्बर तक झूमरीतिलैया कोडरमा स्थित शिव वाटिका में आयोजित होनेवाली 18वीं झारखंड राज्य योग स्पोर्ट्स चैम्पियनशिप के आयोजन को लेकर कोडरमा जिला योग संघ के सचिव आकाश कुमार सेठ के नेतृत्व में तैयारियां जोरो पर की जा रही है। झारखंड योग संघ के महासचिव संजय कुमार झा ने बताया कि पहली बार कोडरमा में योग की राज्यस्तरीय प्रतियोगिता आयोजित हो रही है।

इस प्रतियोगिता में राज्य के विभिन्न जिलों से लगभग 500 योग प्रतिभागी विभिन्न आयु वर्गो में भाग ले रही है। 11 आयु वर्गो में प्रतियोगिता होगी। प्रतियोगिता में 38 स्वर्ण पदक के लिए प्रतिभागी अपने-अपने प्रदर्शन करेगे। इस प्रतियोगिता में झारखंड के अंतरराष्ट्रीय योग प्रतिभागी भी अपने आयु वर्गो में प्रतिभागी के रूप में योग का प्रदर्शन करेगे। श्री झा ने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों की आवासीय व्यवस्था धर्मशाला परिसर में की गयी है।

प्रतियोगिता के सफल आयोजन को लेकर संघ के सचिव आकाश कुमार सेठ के नेतृत्व में कोडरमा के उपायुक्त से मुलाकात की। प्रतियोगिता में पहली बार दुमका, देवधर और पाकुड़ की टीमें भी भाग लेगी। प्रतियोगिता के आधार पर झारखंड योग टीम का गठन किया जायेगा। झारखंड टीम जयपुर में आयजित सीनियर राष्ट्रीय योग चैम्पियनशिप एवं कानपुर उत्तरप्रदेश में आयोजित सबजूनियर व जूनियर राष्ट्रीय योग चैम्पियनशिप में भाग लेगी।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2021 – All Right Reserved. Designed and Developed by PenciDesign

error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights