Thursday, April 23, 2026
Home बिहारफुटबॉल सुब्रतो कप फुटबॉल के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू

सुब्रतो कप फुटबॉल के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू

ष्बिहार राज्य खेल प्राधिकरण सभी जिला खेल पदाधिकारी, शारीरिक शिक्षा अधीक्षक और प्रमंडलीय उपनिदेशक को भेजे पत्र

by Khel Dhaba
0 comment

पटना, 23अप्रैल। बिहार राज्य खेल प्राधिकरण ने 65वें सुब्रतो मुखर्जी कप इंटरनेशनल फुटबॉल टूर्नामेंट 2026 में भाग लेने के लिए विद्यालयों की टीमों के पंजीयन को लेकर सभी जिलों को निर्देश जारी कर दिए हैं। इस संबंध में उप निदेशक, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण द्वारा पत्र जारी कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया है।

यह प्रतिष्ठित टूर्नामेंट 18 अगस्त से 25 सितंबर 2026 तक नई दिल्ली में आयोजित किया जाएगा। इसमें देशभर के स्कूलों की चैंपियन टीमें हिस्सा लेंगी। बिहार से भी जिला एवं राज्य स्तर पर चयन प्रक्रिया के बाद टीमों को भेजा जाएगा।

तीन आयु वर्ग में होती है प्रतियोगिता : टूर्नामेंट तीन कैटेगरी में आयोजित किया जाता है। अंडर-15 बालक। अंडर-17 बालक और अंडर-17 बालिका
आयु सीमा : अंडर-15: 1 जनवरी 2012 या उसके बाद जन्म। अंडर-17: 1 जनवरी 2010 या उसके बाद जन्म।

ऑनलाइन पंजीयन अनिवार्य: सुब्रतो कप में भाग लेने के लिए सभी स्कूलों को ऑनलाइन पंजीयन करना अनिवार्य किया गया है। पोर्टल पर प्रति टीम रुपए 2000 शुल्क के साथ पंजीकरण करना होगा। बिना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के किसी भी टीम को प्रतियोगिता में भाग लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

सख्त नियम और जांच प्रक्रिया : टूर्नामेंट में भाग लेने वाले खिलाड़ियों की आयु सत्यापन के लिए विशेष जांच की जाएगी। यदि किसी टीम में चार या अधिक खिलाड़ी ओवरएज पाए जाते हैं, तो उस टीम को तुरंत अयोग्य घोषित कर दिया जाएगा। साथ ही सभी खिलाड़ियों के पास जन्म प्रमाण पत्र, आधार कार्ड या पासपोर्ट जैसे दस्तावेज होना अनिवार्य होगा।

महत्वपूर्ण तिथियां:

प्री-सुब्रतो प्रतियोगिता आयोजित करने की अंतिम प्रक्रिया: राज्य स्तर पर :
15 जुलाई 2026: प्रारंभिक पुष्टि भेजने की अंतिम तिथि।
31 जुलाई 2026: चैंपियन टीमों के नाम भेजने की अंतिम तिथि

जिलों को दिए गए निर्देश:

बिहार खेल प्राधिकरण ने सभी जिला खेल पदाधिकारियों और शारीरिक शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे अपने-अपने स्तर पर प्रतियोगिता आयोजित कर समय पर चयन प्रक्रिया पूरी करें ताकि राज्य की टीमें इस प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय मंच पर भाग ले सकें।

यहां जाकर करें रजिस्ट्रेशन :

subrotocup.in

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights