पटना, 23 अप्रैल। पटना जिला टेबुल टेनिस संघ के बैनर के तले में स्थानीय बिहार यंग मेंस इंस्टिट्यूट में गुरुवार यानी 23 अप्रैल को पटना जिला अंतर स्कूल टेबुल टेनिस टूर्नामेंट का शानदार आगाज हुआ। पहले दिन खेले गए अंडर- बालक टीम चैंपियनशिप मुकाबले में लिटरा वैली, संत माइकल्स और क्राइस्ट चर्च स्कूल सेमीफाइनल में पहुंचे एवं अंडर -11 बालिका एकल वर्ग शनाया सिंह (संत जोसफ कॉन्वेंट) एवं वैष्णवी कुमारी (क्राइस्ट चर्च ) में सेमी फाइनल में प्रवेश कर गईं।
प्रतियोगिता का उद्घाटन बिहार टेबल टेनिस संघ के उपाध्यक्ष सैयद अशफाक अहमद ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। सभी अतिथियों का स्वागत एवं धन्यवाद पटना जिला टेबुल टेनिस संघ के सचिव दिलीप गांधी ने किया।
यह भी पढ़ें : बीसीए मेंस टी20 ट्रॉफी : आकाश के चौके से जीता बांका
पहले दिन खेले गए बालक टीम वर्ग के मुकाबलों के परिणाम इस प्रकार रहे:
लिटरा वैली स्कूल ने डी.ए.बी.को 3-1 से, दिल्ली पब्लिक स्कूल ने गोविंदा इंटरनेशनल स्कूल को 3-1 से तथा संत माइकल्स ने क्राइस्ट चर्च को 3-2 से हराया।
बालिका टीम वर्ग में क्राइस्ट चर्च ने गोविंदा इंटरनेशनल को 3-0 से एवं संत माइकल्स ने डी वाई पाटिल को को 3-0 से हराया।
बालिका एकल के सेमीफाइनल में शनाया सिंह ने स्वाति प्रिया को 3-0 से एवं वैष्णवी कुमारी ने शानवी को 3-0 से हराया।