Saturday, June 6, 2026
Home झारखंडक्रिकेट देवघर प्रीमियर लीग में ओरेंज लायंस और ब्लैक रॉयल जीते

देवघर प्रीमियर लीग में ओरेंज लायंस और ब्लैक रॉयल जीते

ब्लू रॉकर्स और ब्राउन बियर की टीम हारी

by Khel Dhaba
0 comment

देवघर, 16 अप्रैल। स्थानीय केके एन स्टेडियम में चल रही होटल एकता इंटरनेशनल देवघर प्रीमियर लीग सीजन-13 के अंतर्गत गुरुवार यानी 16 अप्रैल को खेले गए मैचों में ओरेंज लायंस और ब्लैक रॉयल ने जीत दर्ज की। औरेंज लायंस ब्लू रॉकर्स को 7 विकेट जबकि ब्लैक रॉयल ब्राउन बियर को 6 विकेट से हराया।

पहला मैच

टॉस ऑरेंज लायंस की टीम ने जीता और पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया। ब्लू रॉकर्स की टीम को 15.5 ओवर में 67 रन पर ऑल आउट कर दिया। ब्लू रॉकर्स की ओर से उत्कर्ष और जितेंद्र ने 13-13 रनों का योगदान दिया। ऑरेंज की तरफ से नाज ने चार ओवर में तीन खिलाड़ियों को आउट किया वहीं सुनील पॉल और रॉकी शर्मा ने दो-दो विकेट लिए। प्रत्यूष और वेंकटेश रेड्डी ने एक-एक खिलाड़ी को आउट किया।

जवाब में ऑरेंज की टीम ने 9.1 ओवर में 3 विकेट पर 70 रन बना कर मैच अपने नाम कर लिया। जुनैद सिद्दीकी ने सर्वाधिक नाबाद 33 रन बनाए वहीं आयुष मिश्रा ने 19 रन और रॉकी शर्मा ने 13 रन का योगदान दिया। आज के पहले मैच के मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार नाज को उनकी शानदार बॉलिंग के लिए दिया गया।

दूसरा मैच

दूसरा मैच ब्लैक रॉयल और ब्राउन बियर के बीच में खेला गया जिसमें ब्राउन बियर की टीम ने टॉस जीत के पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 150 रन बनाए। ब्राउन बियर के बल्लेबाज सुनील ने शानदार 77 रन, मानिक ने 21 रन, विक्रम ने नाबाद 20 रन और शुभम ने 17 रनों का योगदान दिया।
ब्लैक के गेंदबाज सुधांशु मंडल ने 29 रन देकर दो विकेट, साहिल शेख ने 18 रन देकर दो विकेट और परवेज शेख ने 25 रन देकर एक विकेट लिया।

जवाब में ब्लैक रॉयल की टीम जीत के लिए आवश्यक रन 18.4 ओवर में चार विकेट पर 152 रन बना कर पूरा कर लिया। ब्लैक रॉयल के बल्लेबाज ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 63 और राज ने 46 रन बनाए। अनिल झा ने भी 20 रनों का योगदान दिया।

ब्राउन बियर के गेंदबाज विक्रम ने 22 रन देकर 2 खिलाड़ी और सुमित ने 28 रन देकर 1 और अभिषेक ने भी 1 खिलाड़ी को आउट किया । सिद्धांत को शानदार बल्लेबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। दोनों ही मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार राजेश शाह (डायनेमिक कंस्ट्रक्शन) की ओर से दिया गया। इस मौके पर संघ के सदस्य भी उपस्थित थे। इस मैच में अंपायर अभिषेक आनंद, शशांक शशि और मन्ना सिंह थर्ड अंपायर खुशहाल शेख और स्कोरर अभिषेक भोक्ता थे। शुक्रवार को एक ही मैच ब्लैक रॉयल बनाम ऑरेंज लायंस के बीच खेला जाएगा।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.