Sunday, April 19, 2026
Home झारखंडक्रिकेट देवघर प्रीमियर लीग : ब्लैक रॉयल्स और ऑरेंज लायंस की शानदार जीत

देवघर प्रीमियर लीग : ब्लैक रॉयल्स और ऑरेंज लायंस की शानदार जीत

पिंक पैंथर और ब्राउन बीयर्स की टीमें हारीं

by Khel Dhaba
0 comment

देवघर, 18 अप्रैल। स्थानीय केएन स्टेडियम में खेले जा रही होटल एकता इंटरनेशनल देवघर प्रीमियर लीग सीजन-13 (डीपीएल 13) में खेले गए मैचों में ब्लैक रॉयल्स और ओरेंज लायंस ने जीत हासिल की। पहले मैच में ब्लैक रॉयल्स ने पिंक पैंथर को 52 रन जबकि दूसरे मुकाबले में ऑरेंज लायंस ने ब्राउन बीयर्स को 6 विकेट से हराया।

पहला मैच : ब्लैक रॉयल्स का दबदबा

पहले मैच में पिंक पैंथर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। ब्लैक रॉयल्स की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट पर 168 रन बनाए। टीम की ओर से अनिल झा ने शानदार 65 रन की पारी खेली जबकि साहिल शेख (25), अंशुमान (19) और परवेज (14) ने उपयोगी योगदान दिया। पिंक पैंथर की गेंदबाजी में सचिन यादव ने 2 विकेट लिए, जबकि संजीव झा, गौरव शर्मा, आनंद प्रकाश और अनिकेत शर्मा को 1-1 विकेट मिला।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी पिंक पैंथर की टीम 20 ओवर में 9 विकेट पर 116 रन ही बना सकी। गौरव शर्मा ने 46 रन बनाए जबकि सचिन यादव ने 19 रन का योगदान दिया। ब्लैक रॉयल्स के गेंदबाज सुमन सिंह ने 16 रन देकर 4 विकेट चटकाये वहीं परवेज ने 38 रन देकर 3 विकेट अपनी झोली में डाले और टीम को 52 रन से जीत दिलाई।

अनिल झा को उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। इस जीत के साथ ब्लैक रॉयल्स ने लगातार पांचवीं जीत दर्ज करते हुए 10 अंकों के साथ तालिका में पहला स्थान बरकरार रखा।

दूसरा मैच : ऑरेंज लायंस की दमदार जीत

दूसरे मुकाबले में ब्राउन बीयर्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 168 रन बनाए। सुमन भारद्वाज ने शानदार 81 रन की पारी खेली, जबकि शुभम (23), सत्यम (15) और हितेश (14) ने योगदान दिया। ऑरेंज लायंस की ओर से अंकित राज ने 3 विकेट और नाज ने 2 विकेट चटकाए।

जवाब में ऑरेंज लायंस की टीम ने 19.1 ओवर में 4 विकेट पर 172 रन बनाकर मैच 6 विकेट से जीत लिया। शुभम सिंह ने 47 रन बनाए, जबकि शालू ने नाबाद 31, जुनैद ने 29 और रॉकी ने 20 रन का योगदान दिया। ब्राउन बीयर्स की ओर से कुमार सुमित ने 2 विकेट लिए, जबकि विक्रम और अमर को 1-1 विकेट मिला। शुभम सिंह को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

आयोजन की जानकारी

दोनों मैचों के मैन ऑफ द मैच पुरस्कार अतिकूर रहमान और संघ के पदाधिकारियों द्वारा दिए गए। मैच में अंपायर की भूमिका अभिषेक आनंद और खुशहाल शेख ने निभाई, जबकि तीसरे अंपायर मन्ना सिंह और स्कोरर अभिषेक भोक्ता थे। रविवार को भी दो मैच खेल जायेंगे।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights