Thursday, April 23, 2026
Home बिहारBCA MENS T20 TROPHY बीसीए मेंस टी20 ट्रॉफी : सचिन का अर्धशतक, भागलपुर जीता

बीसीए मेंस टी20 ट्रॉफी : सचिन का अर्धशतक, भागलपुर जीता

बांका की टीम 53 रन से हारी

by Khel Dhaba
0 comment

पटना, 23 अप्रैल। सचिन भारद्वाज (92 रन) के शानदार अर्धशतक की बदौलत भागलपुर बीसीए मेंस टी20 ट्रॉफी में जीत की पटरी पर लौटी। अंगिका जोन के अपने दूसरे मैच में भागलपुर ने बांका को 53 रन से पराजित किया।

याशवन स्पोट्र्स ग्राउंड पर खेले गए मैच में टॉस बांका ने जीता और भागलपुर को बैटिंग का न्योता दिया। पहले बैटिंग करते हुए भागलपुर ने निर्धारित 20 ओवर में नौ विकेट पर 171 रन बनाये। जवाब में बांका की टीम 20 ओवर में नौ विकेट पर 118 रन पर ऑल आउट हो गई।

पहले बल्लेबाजी करते हुए भागलपुर की टीम ने 20 ओवर में 9 विकेट पर 171 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। टीम के लिए सचिन भारद्वाज ने 57 गेंदों में 92 रन की शानदार पारी खेली, जिसमें 13 चौके और 2 छक्के शामिल थे। उनके अलावा रक्षेंद्र रुद्रा ने नाबाद 25 और सचिन कुमार ने 15 रन बनाये।

बांका की ओर से कुणाल सानू ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट झटके। मनीष यादव ने 2 जबकि राशिद रजा, पुनीत यादव और रितेश राय ने 1-1 विकेट चटकाये। 172 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांका की टीम 20 ओवर में 9 विकेट पर 118 रन ही बना सकी।

टीम के लिए मनीष यादव ने 32 रन बनाए, जबकि नितीश कुमार ने 23 रन का योगदान दिया। रितेश राय ने 13 और समर आनंद ने 18 रन की पारी खेली। भागलपुर की ओर से सूर्यवंश ने 3, रितेश और सचिन ने 2-2 जबकि विवेक कुमार ने 1 विकेट चटकाये।

संक्षिप्त स्कोर

भागलपुर : 171/9 (20 ओवर), सचिन भारद्वाज 92, रक्षेंद्र रुद्र 25, सचिन कुमार 15, अतिरिक्त 11, कुणाल शानू 4/26, मनीष यादव 2/34, राशिद रजा 1/32, पुनीत यादव 1/42, रितेश राय 1/25

बांका : 118/9 (20 ओवर), मनीष यादव 32, नीतीश कुमार 23, समर 18, विनीत चौधरी 11, रितेश राय 13, सूर्य वंश 3/14, रितेश भारती 2/26, सचिन कुमार 2/29, विवेक कुमार 1/22, भानू कुमार 1/26

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights