Saturday, May 30, 2026
Home Latest बांग्लादेश क्रिकेट में बड़ा भूचाल, एक ही दिन में तीन डायरेक्टरों का इस्तीफा

बांग्लादेश क्रिकेट में बड़ा भूचाल, एक ही दिन में तीन डायरेक्टरों का इस्तीफा

बोर्ड में मची हलचल, अब और इस्तीफे हो सकते हैं

by Khel Dhaba
0 comment

ढाका, 5 अप्रैल। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) में शनिवार को उस समय बड़ा घटनाक्रम देखने को मिला जब एक ही दिन में तीन डायरेक्टरों ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। फैज़ुर रहमान, शनियन तनीम और मेहराब आलम चौधरी ने लंबी चली बोर्ड बैठक के कुछ ही घंटों के भीतर अपने पद छोड़ दिए, जिससे बोर्ड के भीतर अस्थिरता और बढ़ गई है।

लगातार इस्तीफों से बढ़ी चिंता

ईएसपीएन क्रिकइंफो के अनुसार इन इस्तीफों के साथ ही पिछले छह महीने के भीतर बीसीबी में इस्तीफा देने वाले डायरेक्टरों की संख्या बढ़कर छह हो गई है। इससे पहले जनवरी में इश्तियाक सादेक ने निजी कारणों का हवाला देते हुए पद छोड़ा था। इसके बाद अमजद हुसैन और यासिर मोहम्मद फैसल भी अपने पद से हट चुके हैं। एक ही दिन में तीन इस्तीफे आना बोर्ड के भीतर चल रही उठापटक को साफ दर्शाता है।

बैठक के बाद अचानक लिया गया फैसला

शनिवार को ढाका में हुई इस अहम बैठक की अध्यक्षता बीसीबी अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम ने की, जबकि उपाध्यक्ष फ़ारूक़ अहमद स्वास्थ्य कारणों से ऑनलाइन जुड़े। हालांकि यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि बैठक में ऐसा क्या हुआ जिसके चलते तीनों डायरेक्टरों ने अचानक इस्तीफ़ा देने का फैसला किया।

इसे भी पढ़ें : IPL 2026 : जीत की तलाश में कोलकाता नाइटराइडर्स

बैठक के बाद मीडिया चेयरमैन मोहम्मद मुख़सेदुल कमाल ने कहा कि फ़ैज़ुर रहमान के इस्तीफ़े की जानकारी उन्हें मीडिया के जरिए मिली, जबकि बाकी दो डायरेक्टरों ने प्रेस ब्रीफिंग के बाद इस्तीफ़ा दिया। उन्होंने यह भी बताया कि सभी ने निजी कारणों का हवाला दिया है।

पहले भी उठा चुके थे सवाल

फ़ैज़ुर रहमान जो क्रिकेट कमेटी ऑफ ढाका मेट्रोपोलिस के उपाध्यक्ष भी रहे हैं हाल ही में बीसीबी की विभिन्न लीग्स के संचालन को लेकर सवाल उठा चुके थे। उनके इस्तीफ़े को बोर्ड के भीतर चल रही असहमति से भी जोड़कर देखा जा रहा है।

इसे भी पढ़ें : टीम की लगातार दो हार से चिंतित हुए गुजरात के बैटिंग कोच हेडन

जांच और विवादों के बीच बढ़ा संकट

बीसीबी पहले से ही विवादों में घिरा हुआ है। सरकार द्वारा पिछले साल अक्टूबर में हुए बोर्ड चुनावों की जांच कराई जा रही है और इस पर बनी समिति जल्द ही अपनी रिपोर्ट खेल मंत्रालय को सौंप सकती है। इसके अलावा खेल मंत्री अमीनुल हक़ ने यह भी कहा है कि बांग्लादेश टीम के टी20 विश्व कप में हिस्सा नहीं लेने के कारणों की भी जांच होगी। लगातार हो रहे इस्तीफ़े और बढ़ते विवाद बीसीबी के लिए चिंता का विषय बन गए हैं। ऐसे में आने वाले दिनों में बोर्ड की स्थिति और निर्णयों पर सभी की नजरें टिकी रहेंगी।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights