Thursday, April 23, 2026
Home बिहारBCA MENS T20 TROPHY बीसीए टी20 ट्रॉफी : भोजपुर ने बक्सर को धो डाला

बीसीए टी20 ट्रॉफी : भोजपुर ने बक्सर को धो डाला

भोजपुर की एकतरफा जीत, बक्सर को 9 विकेट से हराया

by Khel Dhaba
0 comment

पटना, 23 अप्रैल। देश में जैसे आईपीएल की धूम है। खूब चौके-छक्के उड़ रहे हैं। साथ में गिल्लियां भी उड़ रही हैं। ठीक उसी तरह बिहार में आजकल बीसए मेंस टी20 ट्रॉफी की धूम है। बिहार क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा पहली बार आयोजित इस टूर्नामेंट में रनों और विकेटों की बरसात हो रही है। आठ जोनों पर खेले जा रहे इस टूर्नामेंट में खेल रहे खिलाड़ी इस टूर्नामेंट के जरिए बिहार टी20 टीम में जगह पक्की करने के लिए अपना जलवा बिखेर रहे हैं।

इन्हीं आठ जोनों में एक जोन शाहाबाद है जहां भोजपुर जिला के खिलाड़ियों का जलवा है। बुधवार को कैमूर के खिलाफ खेले गए मैच में जहां अंकित राज ने शानदार शतक जमाया वहीं गुरुवार यानी 23 अप्रैल को खेले गए मैच में गेंदबाजों ने कहर बरपाया। जबतक क्रिकेट प्रेमी इस मैच का स्कोर अपडेट जानने की कोशिश करते तबतक मैच समाप्त।

स्थानीय मोइनुल हक स्टेडियम में खेले गए मैच में भोजपुर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बक्सर को 9 विकेट से करारी शिकस्त दी।

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बक्सर की टीम 12 ओवर में महज 44 रन पर सिमट गई। टीम की शुरुआत बेहद खराब रही और शुरुआती झटकों से उबर नहीं सकी। पंकज कुमार वर्मा ने 13 रन और अरुण कुमार यादव ने नाबाद 3 रन बनाए जबकि बाकी बल्लेबाज दहाई के आंकड़े तक भी नहीं पहुंच सके।

भोजपुर की ओर से राहुल कुमार ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 13 रन देकर 4 विकेट झटके। समरेश कुमार सिंह ने 2 ओवर में सिर्फ 3 रन देकर 3 विकेट लिए, जबकि विवेक यथार्थ ने 3 विकेट हासिल किए।

45 रन के छोटे लक्ष्य का पीछा करने उतरी भोजपुर की टीम ने सिर्फ 4.1 ओवर में 1 विकेट खोकर 45 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। हृदयनंद सिंह ने 23 रन की तेज पारी खेली, जबकि प्रकाश कुमार सिंह और अंकित राज नाबाद लौटे। विजेता टीम के राहुल को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

संक्षिप्त स्कोर

बक्सर : 44 (12 ओवर), पंकज कुमार वर्मा 13, आदित्य वत्स 4, पंकज कुमार 6, अतिरिक्त 11,
राहुल कुमार 4/13, समरेश कुमार सिंह 3/3, विवेक यथार्थ 3/18

भोजपुर : 45/1 (4.1 ओवर)
हृदयनंद सिंह 23, प्रकाश कुमार सिंह नाबाद 8, अंकित राज नाबाद 4, सूर्य प्रताप सिंह 1/8

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights