बोकारो, 19 अप्रैल। स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, चंदनक्यारी में 18 से 19 अप्रैल तक आयोजित दो दिवसीय 15वीं झारखंड राज्य स्तरीय सीनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता का भव्य समापन हुआ। प्रतियोगिता में राज्य के 24 जिलों से करीब 240 एथलीट और 60 तकनीकी पदाधिकारी शामिल हुए, जहां खिलाड़ियों ने विभिन्न स्पर्धाओं में शानदार प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
इस प्रतियोगिता में बोकारो जिला 68 अंकों के साथ ओवरऑल चैंपियन बना, जबकि रांची जिला 47 अंकों के साथ उपविजेता रहा। पूरे आयोजन के दौरान बोकारो के खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए अधिकांश स्पर्धाओं में बढ़त बनाई।
समापन समारोह के मुख्य अतिथि प्रखंड विकास पदाधिकारी चंदनक्यारी अजय वर्मा ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल, प्रमाण पत्र और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर जेएए अध्यक्ष सी.डी. सिंह, सचिव शिव कुमार पांडे, एस.एम. शम्सी (आईटीओ), उमेश लोहरा (डीएसओ, धनबाद) और आयोजक सचिव आशु भाटिया सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
इसके अलावा जिला एथलेटिक्स संघ लातेहार की सचिव अनुभा खाका, प्रभात रंजन तिवारी (गुमला), एथलेटिक्स तकनीकी प्रमुख गिरीश मिश्रा, अनवर हुसैन, मोहन साहू, अशोक भट्टाचार्य, प्रकाश कुमार, ललित कुमार, प्रशिक्षक योगेश यादव (साहेबगंज) और नीरज राय (हजारीबाग) समेत अन्य खेल प्रेमी भी मौजूद रहे।
प्रमुख परिणाम
लंबी कूद महिला: स्वर्ण- हुस्नआरा प्रवीण (साहेबगंज), रजत- प्रीति लकड़ा (हजारीबाग), कांस्य- लक्ष्मी पिंगुआ (प. सिंहभूम)
डिस्कस थ्रो महिला: स्वर्ण- शिवानी कुमारी (पलामू), रजत- लक्ष्मी कुमारी (धनबाद), कांस्य- अर्पिता पात्रा (पू. सिंहभूम)
200 मीटर महिला: स्वर्ण- पूनम कुमारी (रांची), रजत- आकांक्षा कुमारी (पलामू), कांस्य- अनामिका उरांव (बोकारो)
200 मीटर पुरुष: स्वर्ण- शिव कुमार सोरेन (बोकारो), रजत- अरसान अली (बोकारो), कांस्य- करण महतो (पू. सिंहभूम)
5000 मीटर पुरुष: स्वर्ण- दीपक ठाकुर (गिरिडीह), रजत- सुनील मोदी (धनबाद), कांस्य- केशव कुमार (धनबाद)
हैमर थ्रो पुरुष:स्वर्ण- अमित लोहरा (रांची), रजत- ए. कुमारसन (पू. सिंहभूम), कांस्य- असीम एक्का (गुमला)
जेवलिन थ्रो पुरुष: स्वर्ण- विशाल नायक (रामगढ़), रजत- शिवम मंडल (जामताड़ा), कांस्य- संदीप साव (धनबाद)
800 मीटर महिला: स्वर्ण- आशा किरण बारला (बोकारो), रजत- हीरा सांगा (खूंटी), कांस्य- हेमंती कुमारी (बोकारो)
रिले स्पर्धाएं
4×100 मीटर पुरुष: स्वर्ण- बोकारो, रजत- पूर्वी सिंहभूम, कांस्य- गोड्डा
4×100 मीटर महिला: स्वर्ण- बोकारो, रजत- धनबाद, कांस्य- पाकुड़
4×400 मीटर पुरुष: स्वर्ण- बोकारो, रजत- गोड्डा, कांस्य- धनबाद
4×400 मीटर महिला: स्वर्ण- धनबाद, रजत- पाकुड़