Thursday, June 11, 2026
Home बिहारBCA MENS T20 TROPHY बीसीए मेंस टी20 ट्रॉफी में जमुई जीता

बीसीए मेंस टी20 ट्रॉफी में जमुई जीता

लखीसराय को 34 रन से हराया

by Khel Dhaba
0 comment

पटना, 23 अप्रैल। बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेली जा रही बीसीए मेंस टी20 ट्रॉफी के अंगिका जोन के मुकाबले में बांका के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करने वाली लखीसराय की टीम जमुई से पार नहीं पा सकी। पहले मैच में बांका से मिली हार से वापसी करते हुए जमुई ने लखीसराय को 34 रन से हराया।

याशवन स्पोट्र्स ग्राउंड, विक्रम पर खेले गए मैच में जमुई ने टॉस जीत कर पहले बैटिंग करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट पर 144 रन बनाये। जवाब में लखीसराय की टीम 15.3 ओवर में 110 रन पर सिमट गई। विजेता टीम के मोहम्मद आसिफ इकबाल को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

यह भी पढ़ें : बीसीए मेंस टी20 ट्रॉफी : आकाश के चौके से जीता बांका

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए जमुई की टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 144 रन बनाए। मोहम्मद आसिफ इकबाल ने 54 गेंदों में 70 रन की शानदार पारी खेली, जिसमें 7 चौके और 2 छक्के शामिल थे। इसके अलावा मोहम्मद तौफिक ने 10, सचिन भारद्वाज ने 13, सूयश कुमार ने 13, मोहम्मद फरहत ने 18 रन बनाये। लखीसराय की ओर से रवि सिंह और प्रणय कुमार ने 2-2 जबकि अंकित राज और अभिषेक कुमार ने 1-1 विकेट चटकाये।

यह भी पढ़ें : बीसीए मेंस टी20 ट्रॉफी : रवि सिंह का ऑलराउंड खेल

145 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखीसराय की टीम 15.3 ओवर में 110 रन पर ऑल आउट हो गई। सुशांत सिंह ने 36 रन की पारी खेली, जबकि आयुष रंजन ने 27 रन बनाए। अमित सत्यम ने 13 रन और रवि सिंह ने 10 रन का योगदान दिया। जमुई की ओर से मयंक मेहता ने 4 विकेट झटके। सोनू कुमार और बादल कुमार ने 2-2 जबकि सूयश कुमार ने 1 विकेट चटकाये।

संक्षिप्त स्कोर

जमुई : 144/6 (20 ओवर), मोहम्मद आसिफ इकबाल 70, मोहम्मद तौफिक 10, सचिन भारद्वाज 13, सूयश कुमार 13, मोहम्मद फरहत 18, अभिषेक कुमार 1/30, अंकित राज 1/26, प्रणय कुमार 2/31, रवि सिंह 2/22

यह भी पढ़ें : बीसीए टी20 ट्रॉफी : भोजपुर ने बक्सर को धो डाला

लखीसराय : 110 (15.3 ओवर), सुशांत सिंह 36, आयुष रंजन 27, अमित सत्यम 13, रवि सिंह 10, अभिषेक नाबाद 9, मयंक मेहता 4/16, सोनू कुमार 2/20, बादल कुमार 2/36, सूयश कुमार 1/8

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.