Sunday, May 31, 2026
Home झारखंड सबजूनियर इंडिया कैंप में झारखंड के 11 खिलाड़ियों का सेलेक्शन

सबजूनियर इंडिया कैंप में झारखंड के 11 खिलाड़ियों का सेलेक्शन

भोपाल में 11 अप्रैल से लगेगा यह कैंप

by Khel Dhaba
0 comment

रांची, 14 अप्रैल। आगामी 29 मई से 06 जून 2026 तक काकामीगाहारा (जापान) में होने वाले अंडर-18 एशिया कप 2026 की तयारी के लिए सब जूनियर भारतीय महिला एवं पुरुष हॉकी टीम का कोचिंग कैंप आगामी 19 से 25 अप्रैल 2026 तक भोपाल साई सेंटर में आयोजित किया गया गया। इस कैंप में झारखंड के कुल 11 खिलाड़ियों का चयन किया गया है।

महिला कैंप के लिए झारखंड के 08 खिलाड़ी सुगन सांगा, संदीपा कुमारी, पुष्पा मांझी, अंकिता लकड़ा, श्रुति कुमारी, खिली कुमारी, नीलम टोपनो और प्रीति बिलुंग शामिल हैन। पुरुष वर्ग में तीन खिलाड़ी आशीष तानी पूर्ति, प्रेमचंद सोय,जयसन कांडूलना सामिल है। कैंप में देश भर से कुल 40-40 खिलाड़ियों को चयनित किया गया है।

सभी 40 खिलाड़ियों का चयन अभी 01 से 12 अप्रैल तक रांची में आयोजित 16वीं हॉकी इंडिया राष्ट्रीय सब जूनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप 2026 तथा राजगीर में आयोजित 16वीं हॉकी इंडिया राष्ट्रीय सब जूनियर पुरुष हॉकी चैंपियनशिप में उनके प्रदर्शन के आधार पर हुआ है, जिसमें विजेता महिला वर्ग में झारखड़ सहित 28 राज्यों की टीम भाग ली थी।

झारखंड के 11 खिलाड़ियों का एक साथ सबजूनियर इंडिया टीम के कैंप होने पर हॉकी झारखंड और खेल विभाग के समस्त पदाधिकारियों ने खुशी जाहिर करते हुए बधाई और शुभ कामनाएं दी है।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.