Monday, June 8, 2026
Home IPL IPL 2026 : राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को हराया

IPL 2026 : राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को हराया

रवींद्र जडेजा बने प्लेयर ऑफ द मैच

by Khel Dhaba
0 comment

लखनऊ, 22 अप्रैल। लखनऊ सुपर जायंट्स के बल्लेबाजों ने अपने तेज़-तर्रार कप्तान ऋषभ पंत की अगुवाई में मोहम्मद शमी की शानदार गेंदबाजी की मेहनत को बेकार कर दिया। बुधवार को यहाँ हुए आईपीएल के मैच में राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ सुपर जायंटस को 40 रनों से पराजित किया।

160 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए लखनऊ के बल्लेबाज संघर्ष करते रहे और 18 ओवरों में 119 रनों पर ही ऑल आउट हो गए। टीम का पतन तब शुरू हुआ जब कप्तान पंत ने एक बेहद खराब ‘स्वीप-कम-हॉइक’ शॉट खेला, जिससे टीम की लय बिगड़ गई। इससे पहले शमी ने मोहसिन खान और प्रिंस यादव के साथ मिलकर मेजबान टीम के लिए जीत का मंच तैयार कर दिया था।

हिम्मत सिंह जैसे खिलाड़ी को ‘इम्पैक्ट सब’ के तौर पर इस्तेमाल करने के फैसले पर लंबे समय तक सवाल उठते रहेंगे। इस खिलाड़ी ने लगभग एक दशक के घरेलू क्रिकेट करियर में दिल्ली के लिए सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी का कोई भी मैच नहीं जिताया है। उनका कैरियर स्ट्राइक रेट 135 है और वे प्रति मैच एक छक्के से भी कम लगाते हैं।

सुपर जायंट्स के लिए मिचेल मार्श ने 41 गेंदों में सबसे ज्यादा 55 रन का योगदान दिया। उन्हें हालांकि दूसरे छोर से किसी और का साथ नहीं मिला। रॉयल्स के लिए जोफ्रा आर्चर ने तीन, जबकि नांद्रे बर्गर और बृजेश शर्मा ने दो-दो विकेट लिए।
इससे पहले राजस्थान रॉयल्स ने पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने पर लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ छह विकेट पर 159 रन बनाए। रॉयल्स के लिए रविंद्र जडेजा ने सबसे ज्यादा नाबाद 43 रन बनाए। सुपर जायंट्स के लिए मोहम्मद शमी, प्रिंस यादव और मोहसिन खान ने दो-दो विकेट लिए।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.