26 C
Patna
Wednesday, October 23, 2024

WOMENS UNDER 19 T20 TROPHY में झारखंड ने नागालैंड को 5 विकेट से हराया

रांची, 3 नवंबर। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के द्वारा आयोजित वीमेंस अंडर-19 टी20 ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट WOMENS UNDER 19 T20 TROPHY में झारखंड ने नागालैंड को पांच विकेट से पराजित किया।

देहरादून में खेले जा रहे इस टूर्नामेंट के ग्रुप बी के मुकाबले में नागालैंड ने टॉस जीता और पहले बैटिंग करने का फैसला किया। नागालैंड ने पूरे 20 ओवर खेले और नौ विकेट खोकर 38 रन बनाये। बिपिला ने 16 रन देकर 5, सुनंगजेमेनला ने 52 गेंद देकर 2, माडगलिन ने 12 गेंद में 3 रन बनाये। झारखंड की ओर पी राठौर ने 6 रन देकर 3,शम्पी ने 4 रन देकर 2, नेहा कुमार साव ने 4 रन देकर 2,सुधा ने 3 रन देकर 1 विकेट चटकाये।

जवाब में झारखंड ने 9.2 ओवर में 5 विकेट पर 39 रन बना कर मैच अपने नाम कर लिया। झारखंड की ओर से कोई भी दहाई का आकड़ा नहीं छू पाया। दूबे ने 11 गेंद में 4, प्राची ने 23 गेंद में 5, कोमल कुमारी ने 4 गेंद में 5, अनंदिता किशोर ने 5 गेंद में नाबाद 8 और सुधा ने 2 गेंद में नाबाद 4 रन बनाये।

नागालैंड की ओर से रोमा शुभा ने 9 रन देकर 1 और इडुबेले ने 10 रन देकर 1 विकेट चटकाये।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest Articles

Verified by MonsterInsights