Thursday, June 11, 2026
Home Uncategorized पटना स्कूली टेबुल टेनिस : लिटेरा वैली स्कूल जीता बालक वर्ग का खिताब

पटना स्कूली टेबुल टेनिस : लिटेरा वैली स्कूल जीता बालक वर्ग का खिताब

नव्या लक्ष्मी और अनिकेत कुमार को एकल खिताब

by Khel Dhaba
0 comment

पटना, 25 अप्रैल। स्थानीय बिहार यंग मेंस इंस्टीच्यूट में चल रही पटना जिला अंतर स्कूल टेबुल टेनिस प्रतियोगिता के तीसरे दिन खिलाड़ियों ने अपने जोश के साथ खेल कर खिताब अपने नाम किए।

बालक अंडर-13 वर्ग में अनिकेत कुमार ने फाइनल में अचिंत्यों को 3-0 से पराजित कर खिताब जीता। सेमीफाइनल में अचिंत्य ने अर्श इमाम को 3-2 से और अनिकेत ने अक्षत कुमार को 3-0 से हराया। अंडर-15 बालिका वर्ग में नव्या लक्ष्मी ने ऐशानी आनंद को 3-0 से हराकर विजेता बने। सेमीफाइनल में नव्या ने वैष्णवी को 3-0 और ऐशानी ने सनाया को 3-0 से हराया।

बालक टीम वर्ग में लिटेरा वैली स्कूल ने डी.ए .बी पब्लिक स्कूल को फाइनल में 3-2 से हराकर ख़िताब अपने नाम किया।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.