पटना, 26 अप्रैल। रंगकर्मी प्रवीण चंद्रवंशी मेमोरियल अंडर-13 स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला ट्रैम्फेंट क्रिकेट एकेडमी और बसावन पार्क क्रिकेट एकेडमी के बीच खेला जायेगा। फाइनल सोमवार यानी 27 अप्रैल को खेला जायेगा।
सरदार पटेल स्पोट्र्स फाउंडेशन के तत्वावधान में स्थानीय कृष्णा क्रिकेट ग्राउंड पर चल रहे इस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल मुकाबलों में ट्रैम्फेंट क्रिकेट एकेडमी ने डोनी पोलो पब्लिक स्कूल को 11 रन और बसावन पार्क क्रिकेट एकेडमी ने सुदय क्रिकेट एकेडमी (एससीए इलेवन) को 127 रन के भारी अंतर से पराजित किया।
पहला सेमीफाइनल
टॉस ट्रैम्फेंट क्रिकेट एकेडमी ने जीता और पहले बैटिंग करने का फैसला किया। ट्रैम्फेंट की शुरुआत अच्छी रही पर मध्यक्रम में टीम लड़खड़ा गई और स्कोर हुआ निर्धारित 21 ओवर में 139 रन। आकर्ष राज ने 36, रोहित राज ने 36, प्रियांशु ने 13, आर्यन राज ने 21 रन बनाये। डोनी पोलो की ओर से अनुराग राणा, सचिन कुमार और जीतू ने 2-2 जबकि प्रियांशु जेएस ने 1 विकेट चटकाये।
जवाब में डोनी पोलो पब्लिक स्कूल की टीम 21 ओवर में 8 विकेट पर 128 रन ही बना सकी और मैच 11 रन से हार गई। नीतीन राज ने अकेले 52 रन बनाये। आशीष राज ने 15 रन और प्रियांशु जेएस ने नाबाद 21 रन की पारी खेली। ट्रैम्फेंट की ओर से मयंक कुमार ने 2 जबकि प्रिंस यादव, आदर्श, दक्ष और रोहित राज ने 1-1 विकेट चटकाये। विजेता टीम के रोहित राज को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
संक्षिप्त स्कोर
ट्रैम्फेंट क्रिकेट एकेडमी : 21 ओवर में सभी विकेट खोकर 139 रन, आकर्ष राज 36, रोहित राज 36, प्रियांशु कुमार सिंह 13, आर्यन राज 21, अतिरिक्त 21, प्रियांशु जेहस 1/26, अनुराग राणा 2/11, सचिन कुमार 2/12, जीतू 2/6
डोनी पोलो पब्लकि स्कूल : 21 ओवर में 8 विकेट पर 128 रन, नीतीन राज 52, आशीष राज 15, प्रियांशु जेएस नाबाद 21, अतिरिक्त 11, प्रिंस यादव 1/20, आदर्श 1/31, मयंक कुमार 2/20, दक्ष पांडेय 1/2, रोहित राज 1/13
दूसरा सेमीफाइनल
टॉस सुदय क्रिकेट एकेडमी ने जीता और बसावन पार्क क्रिकेट एकेडमी को बैटिंग का न्योता दिया। बसावन पार्क क्रिकेट एकेडमी की शुरुआत खराब रही। 25 रन पर दो विकेट गिर गए। इसके बाद आदित्य राज का तूफान आया। आदित्य राज ने तेज खेलते हुए 41 गेंदों में 15 चौकों व 5 छक्कों की मदद से पूरे 100 रन बनाये। निचले क्रम में रोहन सिंह और आयुष अमन ने बेहतरीन बैटिंग की और टीम का स्कोर 21 ओवर में 7 विकेट पर 231 रन पहुंचा। रोहन सिंह ने 35 और आयुष अमन ने 46 रन बनाये। सुदय क्रिकेट एकेडमी की ओर से अवनीश अरविंद ने 3 विकेट चटकाये।
जवाब में सुदय क्रिकेट एकेडमी की टीम बसावन पार्क के गेंदबाजों के आगे नहीं टिक पाई और पूरी टीम 12.4 104 रन पर ऑल आउट हो गई। रेयांश सिंह ने 24, शिवम राज ने 18 और इशु साहिल के 25 रन की पारी खेली। बसावन पार्क की ओर से मिहिर ने 4, नंदन ने 3 , विश्वजीत और रोहन सिंह ने 1-1 विकेट चटकाये। आदित्य राज को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
संक्षिप्त स्कोर
बसावन पार्क क्रिकेट एकेडमी : 21 ओवर में 7 विकेट पर 231 रन, आदित्य राज 100, रोहन सिंह 35, आयुष अमन 46, अतिरिक्त 38, अवनीश अरविंद 3/21, इशु साहिल 1/58, पीयूष आनंद 1/38, कृषु मिश्रा 1/26
सुदय क्रिकेट एकेडमी : 12.4 ओवर में 104 रन पर ऑल आउट, रेयांश सिंह 24, शिवम राज 18, इशु साहिल 25, अतिरिक्त 15, विश्वजीत आनंद 1/14, रोहन सिंह 1/28, मिहिर कुमार 4/20, नंदन शरण 3/11