Saturday, April 25, 2026
Home झारखंड सिमडेगा महिला हॉकी टीम विलासपुर रवाना

सिमडेगा महिला हॉकी टीम विलासपुर रवाना

नव भारत महिला हॉकी प्रतियोगिता में लेगी हिस्सा

by Khel Dhaba
0 comment

सिमडेगा, 25 अप्रैल। हॉकी इंडिया के राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के शेड्यूल के अनुसार 26 अप्रैल से 02 मई 2026 तक छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में आयोजित हो रही आठवीं नव भारत ऑल इंडिया महिला हॉकी प्रतियोगिता 2026 में भाग लेने के लिए हॉकी सिमडेगा की 20 सदस्यीय महिला हॉकी टीम बिलासपुर रवाना हुई।

हॉकी सिमडेगा के अध्यक्ष मनोज कोनबेगी,पैंक्रासियुस टोप्पो, कोच तारिणी कुमारी, फ्लैबियस तिर्की ने सुबह सभी खिलाड़ियों को जीत की शुभकामनाएं देकर विदा किया। जबकि जिला खेल पदाधिकारी मनोज कुमार, हॉकी सिमडेगा के कोषाध्यक्ष कमलेश्वर मांझी, सुनील तिर्की , बसंत बा,वेद प्रकाश, एक्शन कीड़ों,करिश्मा परववार इत्यादि सहित हॉकी सिमडेगा के समस्त पदाधिकारियों ने भी टीम को शुभकामनाएं दी।

सिमडेगा जिला हॉकी की नर्सरी है और इस जिला में हॉकी खिलाड़ियों की संख्या अनगिनत है, सिर्फ सिमडेगा जिला मुख्यालय के एस्ट्रोटर्फ सालोभर प्रत्येक दिन 75 से अधिक महिला हॉकी खिलाड़ी तथा जिला मुख्यालय से बाहर विभिन्न प्रखंडों में 400 से अधिक महिला हॉकी सालोभर हॉकी का ट्रेनिग करते है परंतु सभी खिलाड़ियों को राष्ट्रीय चैंपियनशिप में राज्य टीम से खेलने का अवसर नहीं मिल पाता है, इसलिए हॉकी सिमडेगा अपने जिला के खिलाड़ियों को देश के किसी भी हिस्से में हॉकी इंडिया से मान्यता प्राप्त इकाइयों द्वारा ऑल इंडिया स्तर पर आयोजित होने वाली प्रतियोगिताओं में जिला की हॉकी टीम को प्रतिनिधित्व करने का असवर देती है ताकि सिमडेगा के उभरते हुए खिलाड़ियों बड़े प्रतियोगिताओं में खेलने का अनुभव होता रहे। इसी के तहत अभी जिला टीम को बिलासपुर भेजा गया है। जिसमें देश के विभिन्न इलाकों अन्य 07 टीम भी भाग के रही है।

टीम इस प्रकार है-मनीषा एक्का, सोनाली तिर्की, सुशीला कुजूर, एस्थर होरो, सीता कुमारी, अनीशा कुल्लू, रीना कुल्लू, अनुप्रिया सोरेंग, शिवानी कुमारी, अमृता मिंज, बेरतीला केरकेट्टा, जमुना कुमारी, राजमुनि कुमारी, मनीषा मिंज, अनिमा कांडुलना,पुनीता मांझी, सानिया तिर्की, आरती कुमारी। मैनेजर-कुनूल भेंगरा, कोच-रोहित बेसरा।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights