पटना, 25 अप्रैल। बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेली जा रही बीसीए मेंस टी20 ट्रॉफी के तहत 25 अप्रैल यानी शनिवार को खेले गए मुकाबलों में मुंगेर,भोजपुर, लखीसराय और कैमूर ने जीत हासिल की।
मोइनुल हक स्टेडियम में खेले गए शाहाबाद जोन के मुकाबले में भोजपुर ने रोहतास को 4 विकेट और कैमूर ने बक्सर को 8 विकेट से पराजित किया।
याशवन स्पोट्र्स पर खेले गए अंगिका जोन के मैच में मुंगेर ने जमुई को 2 विकेट और लखीसराय ने बांका को 16 रन से हराया।
मुंगेर के अमित का हरफनमौला खेल
याशवन स्पोट्र्स ग्राउंड, विक्रम पर खेले गए इस मैच में टॉस मुंगेर ने जीता और जमुई को बैटिंग को न्योता दिया। जमुई ने पहले बैटिंग करते हुए 19.4 ओवर में सभी विकेट खोकर 151 रन बनाये। जमुई की ओर से विशाल कुमार ने 45, सुयश ने 40, मोहम्मद तौफिक ने 18, मोहम्मद इकबाल ने 12 रन की पारी खेली। मुंगेर की ओर से अमित चौधरी ने 18 रन देकर 4, प्रशांत कुमार ने 22 रन देकर 3 विकेट चटकाये।
जवाब में अमित चौधरी ने नाबाद 66 रन की मदद से 18.4 ओवर में 8 विकेट पर 152 रन बना कर मैच अपने नाम कर लिया। रिषभ ने 38 रन बनाये। जमुई की ओर से मोहम्मद फरहत ने 13 रन देकर 3 विकेट चटकाये। हरफनमौला खेल दिखाने वाले अमित चौधरी को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
संक्षिप्त स्कोर
जमुई : 19.4 ओवर में 151 रन पर ऑल आउट, मोहम्मद तौफिक 18, मोहम्मद इकबाल 12, विशाल कुमार 45, सचिन भारद्वाज 11, सुयश 40, गुलशन यादव 1/43, प्रशांत कुमार 3/22, अमित चौधरी 4/18, नेहाल कुमार 1/21
मुंगेर : 18 ओवर में 8 विकेट पर 152 रन, रिषभ दीपक 38, पवन गुप्ता 12, अमित चौधरी नाबाद 66, सुयश 1/25, सोनू कुमार 1/8, मयंक मेहता 1/31, शिव सिन्हा 1/43, मोहम्मद फरहत 3/13
लखीसराय ने बांका को 16 रन से हराया
याशवन स्पोट्र्स ग्राउंड, विक्रम पर खेले गए इस मैच में टॉस लखीसराय ने जीता और पहले बैटिंग करने का फैसला किया। रवि सिंह (79रन) के पचासा की मदद से लखीसराय ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट पर 169 रन बनाये।
जवाब में बांका की टीम समीर भारती के 75 रन के बाद भी लक्ष्य से पीछे रह गई और उसे 16 रन से हार खानी पड़ी। बांका की ओर से राशिद रजा ने 34 और पुनीत यादव ने 33 रन की पारी खेली। मुंगेर की ओर से अभिषेक कुमार ने 3 विकेट चटकाये। विजेता टीम के रवि सिंह को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
संक्षिप्त स्कोर
लखीसराय : 20 ओवर में सात विकेट पर 169 रन, आयुष रंजन 10, रवि सिंह 79, रवि कुमार 20, सुशांत सिंह 10, शशि कुमार 19, अतिरिक्त 14, कुणाल शानू 2/36, अमन कुमार 4/21
बांका : 20 ओवर में 7 विकेट पर 153 रन, पुनीत याव 33, समीर भारती 75, राशिद रजा 34, अभिषेक 3/30, अंकित राज 1/19, प्रणय कुमार 2/26, दीपक महतो 1/26
शाहाबाद जोन में भोजपुर ने रोहतास को हराया
मोइनुल हक स्टेडियम में खेले गए शाहाबाद जोन के इस मुकाबले में भोजपुर ने टॉस जीता और रोहतास को बैटिंग का न्योता दिया। रोहतास ने तरुण कुमार सिंह के 43 रन की मदद से 19.5 ओवर में सभी विकेट खोकर 138 रन बनाये। भोजपुर की ओर से विवेक यथार्थ ने 3 जबकि परमजीत और शिवम सिंह ने 2-2 विकेट चटकाये।
जवाब में भोजपुर की टीम 18.5 ओवर में 6 विकेट पर 142 रन बना कर मैच अपने नाम कर लिया। अंकित राज ने 27, गुलशन कुमार ने नाबाद 25 और शिवम सिंह ने नाबाद 28 रन की पारी खेली। रोहतास की ओर से अंशु और परवेज आलम ने 2-2 विकेट चटकाये। भोजपुर के शिवम सिंह (28 रन, 2 विकेट) को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
संक्षिप्त स्कोर
रोहतास : 19.5 ओवर में 138 रन पर ऑल आउट, समरजीत कुमार 14, राहुल कुमार 19, तरुण कुमार सिंह 43, निखिल कुमार 15, सागर तिवारी 19, अतिरिक्त 16, विवेक यथार्थ 3/27, परमजीत 2/24, समरेश सिंह 1/25, शिवम सिंह 2/11.
भोजपुर : 18.5 ओवर में 6 विकेट पर 142 रन, ह्यदयानंद सिंह 17, प्रकाश सिंह 15, अंकित राज 27, रोहित सिंह 11, गुलशन कुमार नाबाद 25, शिवम सिंह नाबाद 28, अतिरिक्त 13, शुभम राय 1/25, अंशु भारद्वाज 2/24, परवेज आलम 225, सिद्धार्थ गौतम 1/33
कैमूर की जीत में चमके शशांक उपाध्याय
मोइनुल हक स्टेडियम में खेले गए शाहाबाद जोन के इस मुकाबले में बक्सर ने टॉस जीत कर पहले बैटिंग करने का फैसला किया। कैमूर की बेहतरीन गेंदबाजी के आगे बक्सर की टीम निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट पर 100 रन की बना सकी। शाहिद खान ने 25, आशीष प्रकाश ने 21 रन बनाये। कैमूर की ओर से निशांत सिंह, धनेश चौहान और विकास पटेल ने 2-2 विकेट चटकाये।
जवाब में कैमूर ने शशांक उपाध्याय के 63 रन की मदद से 11 ओवर में दो विकेट पर 103 रन बना कर मैच अपने नाम कर लिया। शशांक उपाध्याय ने 31 गेंदों में 7 चौका व 4 छक्का की मदद से 63 रन बनाये। अभिषेक सिंह ने नाबाद 17 रन बनाये।
रोहतास की ओर से सूर्य प्रताप सिंह और आशीष प्रकाश ने 1-1 विकेट चटकाये। विजेता टीम के शशांक उपाध्याय को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
संक्षिप्त स्कोर
बक्सर : 20 ओवर में 8 विकेट पर 100 रन, अमितोष ठाकुर 16, आशीष प्रकाश 21, शाहिद खान 25, सूर्य प्रताप सिंह नाबाद 10, निशांत सिंह 2/23, धनेश चौहान 2/13, अनुज सिंह 1/17, विकास पटेल 2/27
कैमूर : 11 ओवर में दो विकेट पर 103 रन, शशांक उपाध्याय 63, अभिषेक सिंह नाबाद 17, अतिरिक्त 10, सूर्य प्रताप सिंह 1/25, आशीष प्रकाश 1/12