Saturday, April 25, 2026
Home बिहारक्रिकेट प्रवीण चंद्रवंशी मेमोरियल क्रिकेट : डोनी पोलो स्कूल और एसीए सेमीफाइनल में

प्रवीण चंद्रवंशी मेमोरियल क्रिकेट : डोनी पोलो स्कूल और एसीए सेमीफाइनल में

दीन दयाल और बसाबन पार्क रेड की टीम हारी

by Khel Dhaba
0 comment

पटना, 25 अप्रैल। डोनी पोलो पब्लिक स्कूल और सुदय क्रिकेट एकेडमी ने सरदार पटेल स्पोट्र्स फाउंडेशन के तत्वावधान में खेले जा रहे रंगकर्मी प्रवीण चंद्रवंशी मेमोरियल अंडर-13 स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया।

स्थानीय कृष्णा क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए क्वार्टरफाइनल मुकाबलों में सुदय क्रिकेट एकेडमी (एससीए इलेवन) ने बसावन पार्क क्रिकेट एकेडमी रेड को नौ विकेट जबकि डोनी पोलो पब्लिक स्कूल ने दीन दयाल क्रिकेट एकेडमी को 166 रन के भारी अंतर से पराजित किया।

रविवार यानी 26 अप्रैल को होने वाले सेमीफाइनल मुकाबलों में डोनी पोलो पब्लिक स्कूल का मुकाबला ट्रैम्फेंट क्रिकेट एकेडमी और सुदय क्रिकेट एकेडमी का मुकाबला बसावन पार्क क्रिकेट एकेडमी से होगा।

एसीए इलेवन के शौर्य की शानदार गेंदबाजी

तीसरे क्वार्टर फाइनल में बसावन पार्क क्रिकेट अकादमी रेड की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 61 रन पर सिमट गई। मात्र एक बल्लेबाज रौशन दोहरे अंक में पहुंच पाये और बाकी सस्ते में पवेलियन लौटे। रौशन ने 13 रन की पारी खेली। अतिरिक्त के सहारे 21 रन बनाये।

एससीए इलेवन की ओर से शौर्य ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट महज 2 रन देकर झटके। शिवम राज ने 6 रन देकर 2 और इशु शाहिल, अवनीश अरविंद और पीयूष आनंद ने 1-1 विकेट चटकाये।

जवाब में एससीए इलेवन ने लक्ष्य को 7.4 ओवर में 1 विकेट पर 64 रन बना कर हासिल कर लिया। शुभम ने नाबाद 19 और सरस ने नाबाद 14 रन बनाये। शौर्य को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

संक्षिप्त स्कोर
बसावन पार्क क्रिकेट अकादमी रेड : 16.3 ओवर में 61 रन पर ऑल आउट, रौशन कुमार 13, अतिरिक्त 21, शौर्य 3/2, शिवम राज 2/6, इशु शाहिल 1/2, अवनीश अरविंद 1/14, पीयूष आनंद 1/11,

एससीए इलेवन : 7.4 ओवर में 1 विकेट पर 64 रन, शुभम नाबाद 19, सरस नाबाद 14, प्रकाश 1/7

डोनी पोलो की एकतरफा जीत

चौथे व अंतिम क्वार्टर फाइनल में टॉस हार कर डोनी पोलो पब्लिक स्कूल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 254 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। नितिन राज ने 87 रनों की विस्फोटक पारी खेली। अनुराग राणा ने भी 55 रन बनाकर उनका अच्छा साथ दिया जबकिप्रियांशु यादव ने 34 रनों का योगदान दिया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी दीन दयाल क्रिकेट अकादमी की शुरुआत खराब रही और टीम नियमित अंतराल पर विकेट गंवाती रही। कुणाल कुमार सिंह ने जरूर 37 रन बनाए, लेकिन अन्य बल्लेबाज ज्यादा देर टिक नहीं सके। पूरी टीम 12.2 ओवर में 88 रन पर सिमट गई।

डोनी पोलो की ओर से प्रियांशु जे.एस. ने घातक गेंदबाजी करते हुए चार विकेट झटके, जबकि आर्यन राज ने किफायती गेंदबाजी करते हुए दो विकेट लिए। नीतीन राज को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

संक्षिप्त स्कोर

डोनी पोलो पब्लिक स्कूल : 254/6 (20 ओवर), नितिन राज 87, अनुराग राणा 55, प्रियांशु यादव 34, रौनित सिन्हा 15, सचिन कुमार 19, अतिरिक्त 38, आदर्श कुमार 2/43, रुद्र कुमार सिंह 1/43, कुणाल कुमार सिंह 1/30, पवन कश्यप 1/29

दीन दयाल क्रिकेट अकादमी : 12.2 ओवर में 88 ऑल आउट, कुनाल कुमार सिंह 37, जितेश कुमार 17, गौतम कुमार 15, प्रियांशु जे.एस. 4/37, आर्यन राज 2/5, सुभाष 1/23, सूरज 1/12, जीतू 1/3

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights