Monday, June 15, 2026
Home बिहारक्रिकेट ईआरसीसी ने जीता पटना सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग का खिताब

ईआरसीसी ने जीता पटना सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग का खिताब

फाइनल में वाईएमसीसी को 166 रन के बड़े अंतर से किया पराजित

by Khel Dhaba
0 comment

पटना, 24 अप्रैल। शुरू के तीन बल्लेबाजों आदित्य, आशीष कुमार और केशव कुमार की अर्धशतकीय पारियों तथा रोहित राज की घातक गेंदबाजी की बदौलत ईआरसीसी ने पटना सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग का खिताब जीत लिया है। शुक्रवार को पटना के मोइनुल हक स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में ईआरसीसी ने वाईएमसीसी के खिलाफ 166 रन के बड़े अंतर से जीत दर्ज की।

पहले बल्लेबाजी करते हुए ईआरसीसी ने निर्धारित 40 ओवर में पांच विकेट पर 307 रन का स्कोर खड़ा किया। उसके लिए ओपनर आदित्य ने 86 गेंद पर 7 चौके और चार छक्के की मदद से 97 रन बनाए। गौरव राज ने उन्हें सत्यम कुमार के हाथों कैच कराकर शतक पूरा नहीं करने दिया। आशीष कुमार ने दूसरे छोर से 90 गेंद पर 7 चौके और तीन छक्के की मदद से 84 रन तथा केशव कुमार ने मात्र 32 गेंद पर तूफानी पारी खेलते हुए 6 चौके और दो छक्के की मदद से 51 रन बनाए।

ईआरसीसी की जीत में आदित्य और आशीष के बीच पहले विकेट की साझेदारी में हुए 186 रन का महत्वपूर्ण योगदान रहा। हालांकि वाईएमसीसी की ओर से सत्यम कुमार और गौरव राज दो-दो विकेट हासिल किए।
जवाब में वाईएमसीसी की टीम दाएं हाथ के तेज गेंदबाज रोहित राज की घातक गेंदबाजी के आगे 26.4 ओवर में केवल 141 रन बनाकर सिमट गई। रोहित राज ने 6 ओवर में 41 रन देकर 5 विकेट हासिल किए। ऋषभ राज ने भी उम्दा गेंदबाजी करते हुए केवल पांच रन देकर तीन विकेट अपने नाम किए। दो विकेट अभिषेक सिंह ने भी प्राप्त किया।

हालांकि वाईएमसीसी के लिए मिडिल ऑर्डर बैट्समैन और कप्तान विराट पांडे ने 63 गेंद पर छह चौके और चार चक्के की मदद से 71 रन बनाकर संघर्ष करने की कोशिश की लेकिन कामयाब नहीं हो सके। टीम की ओपनिंग शुरुआत खराब रही और केवल 32 रन पर पहला विकेट गिर गया और उसके बाद बल्लेबाजों का पवेलियन लौटने का सिलसिला बरकरार रहा। सूरज आर्य ने 25 रन का योगदान किया। बिहार क्रिकेट संघ के जिला प्रतिनिधि राजेश कुमार, सीईओ मनीष राज,एडमिन नीरज सिंह ने खिलाड़ियों ने मिल कर उनका हौसला बढ़ाया। सबों का स्वागत लीग आयोजन समिति के चेयरमैन धनंजय कुमार ने किया।

संक्षिप्त स्कोर:
ईआरसीसी: 40 ओवर में 5/307 रन, आदित्य 97, आशीष कुमार 84, केशव कुमार 51, रोहित राज 30, यश प्रताप नाबाद 27, अतिरिक्त 10, सत्यम कुमार 2/59, गौरव राज 2/63, श्यामल पांडेय 1/45

वाईएमसीसी : 26.4 ओवर में सभी आउट 141, विराट पाण्डेय 71, सूरज आर्य 25, ऋषव राकेश 12, अमित कुमार 10, रोहित राज 5/21, ऋषव राज 3/5, अभिषेक सिंह 2/20

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.