40 C
Patna
Thursday, April 18, 2024

31वीं सीनियर राष्ट्रीय वुशू प्रतियोगिता में झारखंड को 9 पदक

रांची। श्रीनगर के शेरे कश्मीर इंडोर स्टेडियम में संपन्न हुई 31वीं सीनियर नेशनल वुशु प्रतियोगिता में झारखंड के खिलाड़ियों ने अपने बेहतर खेल का प्रदर्शन किया और 6 रजत और 3 कांस्य सहित कुल 9 पदक जीते।

झारखंड दल से इस प्रतियोगिता में भाग ले रहे श्रेय कुमारी (2 रजत), भास्कर कुमार ठाकुर, रोहित कुमार गंझू,अविनाश कुमार गंझू,सोनाली कुमारी, तारा कुमारीं ने रजत पदक और सचिन कुमार झमुदा,आकाश उरांव तथा अविनाश कुमार गंझू ने कांस्य पदक जीते।

ज्ञातव्य है कि इस प्रतियोगिता में झारखंड के कुल 38 खिलाड़ियों ने भाग लिया था और बेहतर प्रदर्शन करने के बावजूद कुल 8 खिलाड़ी पदक तालिका में अपना स्थान बना सके।

झारखंड दल की इस सफलता पर चंचल भट्टाचार्य, सुनील साहू,प्रियदर्शी अमर,डॉ रमाशंकर सिंह,डॉ अंशु साहू,उदय साहु, मिथलेश कुमार साहू,शैलेंद्र दुबे,दीपक गोप,डॉ कविता सिंह,मनोज साहू,अमरेंद्र दत्त द्विवेदी, रज़ि अहमद,गोकुलानंद मिश्र,शशिकांत पांडे,आज़ाद पाठक ,दीपक लोहिया आदि ने अपनी हार्दिक शुभकामनाएं दी है।

 

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest Articles

Verified by MonsterInsights