Sunday, June 14, 2026
Home Slider एशियन जूनियर वुशू चैंपियनशिप में भारत ने 2 स्वर्ण समेत 9 पदक

एशियन जूनियर वुशू चैंपियनशिप में भारत ने 2 स्वर्ण समेत 9 पदक

by Khel Dhaba
0 comment

मकाउ। मकाउ में संपन्न 11वें एशियन जूनियर वुशू प्रतियोगिता में भाग ले कर भारतीय वुशू दल वापस लौट गया। इस दल में तीस खिलाड़ी सहित दस पदाधिकारी भी शामिल थे।

इस दल ने प्रतियोगिता में अपना सफल प्रदर्शन करते हुए 2 स्वर्ण, 1 रजत और 6 कांस्य पदक जीते। दल की तरफ से रमेश मुंडा और ध्रुव ने स्वर्ण, राहुल कुमार ने रजत जबकि जीतीश सिंह, अमन, तानिष नागर, नूनगमथांन निखिल, लिन्थोई गनबी लातोंनजाम, अनिरुद्ध ने कांस्य पदक जीते।

दल के ऑब्जर्वर के रूप में मौजूद शिवेंद्र दुबे ने बताया कि भारतीय वुशू खिलाड़ियों ने सानदा और ताऊलू दोनों ही वर्गों में अपना जबरदस्त प्रदर्शन किया और पदक जीते। इस अवसर पर मौजूद कविता सिंह, उदय साहू और साथ में मौजूद कुमुद प्रसाद साहू और शैलेन्द्र कुमार ने खिलाड़ियों की हौसला अफजाई की। सुहेल अहमद ने कहा कि हमारे खिलाड़ियों का हौसला काफी बुलंद है और हम आगामी एशियन गेम्स और अन्य प्रतियोगिताओं में अपना बेहतरीन प्रदर्शन करेंगे।
भारतीय दल की इस सफलता पर झारखंड वुशू एसोसिएशन के पदाधिकारियों डॉ प्रदीप वर्मा, डॉ अंशु साहू, मिथिलेश साहू, प्रोफेसर मुकुंद मेहता, शशिकांत पांडे, गोकुलानंद मिश्र, रजी अहमद, रत्नेश कुमार, दीपक गोप, अमरेंद्र दत्त द्विवेदी, प्रियदर्शी अमर, वाहिद अली, विमला टोप्पो, सुशांति टोपनो, आशीष कुमार, प्रतिमा कुमारीं,चंचल भट्टाचार्य, शैलेन्द्र दुबे आदि ने बधाई दी है।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.