पटना, 13 जून। पटना की जानी-मानी क्रिकेट एकेडमी वाईसीसी क्रिकेट एकेडमी की टीम त्रिकोणीय सीरीज खेलने के लिए चाईबासा रवाना हुई।
यह जानकारी देते हुए वाईसीसी क्रिकेट एकेडमी के हेड कोच संतोष कुमार ने बताया कि इस त्रिकीणीय सीरीज में अंडर-16 आयु वर्ग के प्लेयर भाग लेंगे। इस त्रिकोणीय सीरीज में झारखंड की दो टीमें खेलेंगी।
उन्होंने कहा कि वाईसीसी क्रिकेट एकेडमी अपने खिलाड़ियों को हमेशा मैचों की सुविधा उपलब्ध कराता रहता है। बिहार में होने वाले घरेलू टूर्नामेंटों के अलावा बाहर के टूर्नामेंटों में वाईसीसी क्रिकेट एकेडमी की टीम की न केवल भागीदार होती बल्कि सफलता भी अर्जित करता है।
टीम इस प्रकार है-तेजस्वी चौहान,शिवम् सम्राट, नितिन राज, अनुराग राणा,विकास कुमार,दिव्यांश राज, ओम कुमार (विकेटकीपर), प्रिंस कुमार, प्रियांशु प्रतीक,
प्रियांशु यादव, अयान सिंह, अनुज कुमार। कोच-राहुल जी