Sunday, June 14, 2026
Home Slider East Zone Junior Hockey : पुरुष वर्ग में बिहार & महिला वर्ग में झारखंड जीता

East Zone Junior Hockey : पुरुष वर्ग में बिहार & महिला वर्ग में झारखंड जीता

by Khel Dhaba
0 comment

पटना, 18 जुलाई। कोलकाता में खेली जा रही पूर्वी क्षेत्र जूनियर हॉकी चैंपियनशिप में झारखंड का महिला वर्ग में विजय अभियान जारी है। महिला वर्ग में झारखंड ने बिहार को 10-0 से हराया। पुरुष वर्ग में झारखंड को ओड़िशा के हाथों मात खानी पड़ी जबकि बिहार ने असम को 7-2 से हराया। महिला वर्ग में 12 अंक के साथ झारखंड टॉप पर है जबकि 9 अंक के साथ ओड़िशा दूसरे नंबर पर। पुरुष वर्ग में 12 अंक लेकर ओड़िशा टॉप पर जबकि 9 अंक के साथ झारखंड दूसरे नंबर है।

आखिर लीग मुकाबले में 20 जुलाई को पुरुष वर्ग में झारखंड का मुकाबला बंगाल से जबकि बिहार का मुकाबला ओड़िशा के साथ होगा।

महिला वर्ग में बिहार का मुकाबला मणिपुर से जबकि झारखंड का मुकाबला ओड़िशा के साथ होगा।

महिला वर्ग के मुकाबले में झारखंड की बिहार पर एकतरफा जीत हासिल हुई। झारखंड की ओर से रोशनी एंद (6वें, 32वें मिनट) ने दो, सुकरमणि मुंडु (15वें, 23वें, 43वें मिनट) ने 3, कुमारी शांति (19वें, 35वें मिनट) ने 2, रजनी केरकेटा (22वें, 59वें मिनट) ने 2,सलोनी नाग (28वें मिनट) ने 1 गोल दागे। 2 गोल पेनाल्टी कार्नर के जरिए हुआ।

पुरुष वर्ग में बिहार के खिलाड़ियों ने शानदार खेल दिखाते हुए असम को 7-2 से हराया। बिहार की ओर अतीत कुमार (दूसरे, 30वें मिनट) ने 2, अमरेंद्र कुमार सिंह (तीसरे मिनट) ने 1, आकाश यादव (13वें, 24वें मिनट) ने 2,शानू लामा (21वें मिनट) ने 1, विकास कुमार यादव (50वें मिनट) ने 1 गोल किया। असम की ओर से मानासरीज बोरो ने 17वें और नेके अली ने 32वें मिनट में गोल किया।

पुरुष वर्ग के अंतर्गत झारखंड और ओड़िशा के बीच खेला गया मुकाबला काफी रोमांचक रहा। पहले और दूसरे क्वार्टर में कोई गोल नहीं हुआ। तीसरे क्वार्टर की समाप्ति के 1 मिनट पहले ओड़िशा के सुनील लाकड़ा ने गोल कर अपनी टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी। चौथे क्वार्टर के शुरू होने के तीन मिनट बाद यानी 48वें मिनट में दीपक प्रधान ने अपना पहला और टीम के लिए दूसरा गोल दागा और ओड़िशा ने 2-0 की बढ़त ले ली जो अंत तक कायम रहा।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.