Sunday, June 14, 2026
Home झारखंडक्रिकेट धनबाद : देव पब्लिक स्कूल ने जीता इंटर स्कूल महिला क्रिकेट का खिताब

धनबाद : देव पब्लिक स्कूल ने जीता इंटर स्कूल महिला क्रिकेट का खिताब

by Khel Dhaba
0 comment

डीएवी कोयलानगर को नौ विकेट से हराकर देव पब्लिक स्कूल ने अंतर स्कूल अंडर-19 महिला क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब जीत लिया है। सीसीडब्ल्यूओ मैदान में गुरुवार को खेले गए फाइनल में टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी डीएवी की टीम 11.3 ओवर में 45 रनों पर आउट हो गई। निशु रानी ने सर्वाधिक आठ रन बनाए। देव पब्लिक स्कूल की सानिया परवीन ने दस पर चार, रिंकी सिंह ने 11 पर दो और लक्ष्मी पूर्ति ने चार रन पर तीन विकेट लिए। बाद में देव पब्लिक स्कूल ने 6.5 ओवर में एक विकेट खोकर 46 रन बना मैच आसानी से जीत लिए। लक्ष्मी पूर्ति 22 रन बनाकर नाबाद रहीं। इसमें उसने पांच चौके लगाए। वहीं रितिका सिंह को एकमात्र विकेट मिला।

बाद में आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि डा. नीतू सहाय ने विजेता टीम और विशिष्ट अतिथि डा. रीना वर्णवाल ने उपविजेता टीम को ट्राफी प्रदान किया। प्लेयर आफ द फाइनल चुनी गई सानिया परवीन को विप्र सेना की अध्यक्ष नीतू तिवारी ने पुरस्कार प्रदान किया। महिला कमेटी की सदस्य सुप्रिया कुमारी, पूनम शर्मा, महिला टीम की चयनकर्ता अन्नपूर्णा सिंह, जेएससीए कार्यकारिणी समिति के सदस्य बिनय कुमार सिंह, डीसीए के महासचिव उत्तम विश्वास, दिवेन तिवारी, सुनील कुमार, मनीष कुमार व अन्य उपस्थित थे।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.