Friday, June 12, 2026
Home Slider झारखंड टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में बोकारो ने दुमका को दी मात

झारखंड टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में बोकारो ने दुमका को दी मात

by Khel Dhaba
0 comment

रांची। झारखंड राज्य क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में चल रहे कार्बन झारखंड टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट के अंतर्गत शुक्रवार को खेले गए दूसरे मैच में बोकारो ब्लास्टर्स ने दुमका डेयरडेविल्स को 14 रनों से हराया। लोहरदगा जिला क्रिकेट संघ के सचिव आलोक राय ने मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार विजेता टीम के विकास विशाल को दिया।

बोकारो ब्लास्टर्स ने टॉस जीता और पहले बैटिंग करने का फैसला किया। विकास विशाल के 58 रनों की मदद से बोकारो ब्लास्टर्स ने निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 148 रन बनाये। विकास विशाल ने 47 गेंदों में चार चौकों व एक छक्का की मदद से 58,आयुष भारद्वाज ने 17 गेंदों में तीन चौकों व एक छक्का की मदद से 23 और रंजनदीप सिंह ने 17 गेंदों में एक चौका की मदद से 16, विकास सिंह ने 27 गेंदों में एक चौका व तीन छक्कों की मदद से 32 रन बनाये। निशांत कुमार ने 31 रन देकर दो, सोनू कुमार सिंह ने 23 रन देकर दो, सुप्रियो चक्रवर्ती ने 34 रन देकर एक और अमित कुमार ने 2 रन देकर एक विकेट चटकाये।

जवाब में दुमका डेयरडेविल्स की टीम निर्धारित 20 ओवर में पांच विकेट पर 134 रन बनाये। अर्णव सिन्हा ने 46, मोहित कुमार ने 54 और आयुष कुमार ने 21 रन बनाये। प्रतीक रंजन,अजीत कुमार सिंह, आशीष कुमार जूनियर, पंकज यादव और प्रतीक कुमार ने एक-एक विकेट चटकाये।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.