Friday, June 12, 2026
Home IPL-11 पंजाब के खिलाफ धीमी ओवर गति के कारण कोहली पर 12 लाख का जुर्माना

पंजाब के खिलाफ धीमी ओवर गति के कारण कोहली पर 12 लाख का जुर्माना

by Khel Dhaba
0 comment

दुबई। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान विराट कोहली पर किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ खेले गए मैच में धीमी ओवर गति के कारण जुमार्ना लगाया गया है। आईपीएल ने एक बयान में कहा, बेंगलुरु के कप्तान विराट कोहली पर उनकी टीम द्वारा किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ धीमी ओवर गति के चलते जुमार्ना लगाया गया है।

बयान में बताया गया है, आईपीएल के नियमों के मुताबिक यह ओवर रेट संबंधी टीम का पहला अपराध है इसलिए कोहली पर 12 लाख का जुर्माना लगाया गया है।

कोहली ने गुरुवार को हुए मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। पंजाब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में तीन विकेट खोकर 206 रन बनाए थे। पंजाब के कप्तान लोकेश राहुल ने नाबाद 132 रनों की पारी खेली थी। पंजाब की पारी एक घंटे 50 मिनट से ज्यादा चली थी। 207 रनों के लक्ष्य का पीछा करने वाली बेंगलोर 19वें ओवर में 109 रनों पर ढेर हो गई थी।

बेंगलुरु को अपने अगले मैच में सोमवार को मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेलना है। वहीं पंजाब को रविवार को राजस्थान रॉयल्स का सामना करना है।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.