32 C
Patna
Saturday, July 27, 2024

भगवान बिरसा मुंडा रांची डिस्ट्रिक्ट ताइक्वांडो चैंपियनशिप : शारदा ग्लोबल स्कूल ओवरऑल चैंपियन

रांची। रांची जिला ताइक्वांडो संघ एवं द रांची प्रेस क्लब ताइक्वांडो सेंटर के द्वारा, रांची प्रेस क्लब के प्रांगण में भगवान बिरसा मुंडा रांची डिस्ट्रिक्ट ताइक्वांडो चैंपियनशिप 2023 का आज समापन हुआ।समापन समारोह के पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय विद्यालय के श्री धर्मेन्द्र कुमार मुख्य रूप से उपस्थित थे एवं द प्रेस क्लब रांची के कोषाध्यक्ष सुशील सिंह मंटू, कार्यकारिणी सदस्य माणिक बोस, किसलय शानू, पंकज जैन और खेल पत्रकार दिवाकर सिंह मौजूद रहे।

इस प्रतियोगिता में रांची जिला के सरला बिरला पब्लिक स्कूल, शारदा ग्लोबल स्कूल, ऑक्सफोर्ड स्कूल, दिल्ली पब्लिक स्कूल, कैराली पब्लिक स्कूल, डी ए वी बरियातू, काईजेन ताइक्वांडो एकेडमी, द रांची प्रेस क्लब ट्रेनिंग सेंटर, बेड़ो ताइक्वांडो क्लब, धुर्वा नम्बर 1 ताइक्वांडो क्लब, बरियातू ताइक्वांडो क्लब के लगभग 185 खिलाडियों ने विभिन्न कैटेगेरियों में भाग लिया।

इस प्रतियोगिता में ओवर ऑल चैंपियन का खिताब शारदा ग्लोबल स्कूल बुकरू 195 अंक के साथ खिलाड़ियों ने जीता और दूसरा स्थान सरला बिरला पब्लिक स्कूल 188 अंक एवं तीसरा स्थान ऑक्सफोर्ड स्कूल 170 अंक को मिला। प्रतियोगिता में सीनियर वर्ग का ख़िताब बेड़ो ताइक्वांडो क्लब, जूनियर वर्ग का ख़िताब धुर्वा नंबर वन ताइक्वांडो क्लब एवं तीसरा द रांची प्रेस क्लब ताइक्वांडो सेंटर मोराबादी को मिला। प्रतियोगिता में पुरस्कार वितरण समारोह का संचालन अनंतनाग चंदन एवं मुदस्सर ने किया प्रतियोगिता में जिला संघ के महासचिव मिथलेश कुमार सिंह ने स्वागत भाषण के द्वारा सभी अतिथियों, अभिभावकों, खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों का स्वागत किया। मुख्य अतिथि धर्मेंद्र कुमार ने सभी खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि सभी खिलाड़ी आने वाले राज्य, राष्ट्रीय एवं गोवा में होने वाले राष्ट्रीय खेल की तैयारी में लग जाए एवं पदक जीतकर रांची का नाम रोशन करें।
स्वर्ण पदक प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों के नाम प्रमिति सिंह, माही शंकर, साईं कृष्णा, मिलेनियम स्नेहल, श्रेय राज, सिद्धिका राज, आकृति, अर्पिता सिंह, साहिल राज, रिया यादव, सिया शुक्ला, श्रेया नंदी,संदीप उरांव, प्रितम सिंह, सखी, अंकिता, तथ्या गौतम, पूजा कुमारी, सुजॉय राणा,आयुष कच्छप, रिद्धिमा सिंह,आदर्श जैन, अमविशा झा, खुशी सिंह हैं।

रजत पदक प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों के नाम सियोना सिंह,हर्षिता सिंह, साक्षी श्री, श्रीपन चटर्जी, निशु कुमारी, उषा रानी तोप्पो, मिहिका यादव, अनमोल कुमार, हर्ष पंचम, वेदांत कुमार हैं।

एवम कांस्य पदक प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों के नाम नीरज लकड़ा, आईजाह फ़लक, युग , रीमा,नेहा कुमारी, आदित्य चौधरी, दिव्यांशु राज, सिद्धांत, रवीश जायसवाल, ध्यानी झा हैं।

प्रतियोगिता में निर्णायक के रूप में नेहा सिंह, अनुज उरांव, राहुल सिंह, प्रियल कुमारी, राज आर्यन, मिथिलेश यादव, इम्तियाज़, ने मुख्य भूमिका निभाई। अंत में धन्यवाद ज्ञापन के पश्चात राष्ट्र गान के साथ प्रतियोगिता का समापन किया गया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest Articles

error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights